755 से सीधे 1190 हेक्टेयर! केशकाल-इकलामा खदान का दायरा बढ़ने पर भड़के अमित जोगी
Harrison Masih | Jun 30, 2026, 19:52 IST
केशकाल खदान विस्तार 2026
केशकाल इकलामा लौह अयस्क खदान क्षेत्र को 755 हेक्टेयर से बढ़ाकर 1190 हेक्टेयर करने की तैयारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। अमित जोगी ने सरकार पर उद्योगपतियों के हित में जंगल सौंपने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि जंगल जनता के हैं या उद्योगपतियों के।
कबीरधाम सीमा से लगे केशकाल इकलामा लौह अयस्क खदान को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। खदान के लिए प्रस्तावित क्षेत्र को बढ़ाकर 755 हेक्टेयर से 1190 हेक्टेयर किए जाने की खबर सामने आने के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों के हित में जंगल और प्राकृतिक संसाधनों को सौंपने की तैयारी कर रही है।
मामला केशकाल-इकलामा लौह अयस्क परियोजना से जुड़ा है। केशकाल इकलामा लौह अयस्क खदान के लिए पहले 755.039 हेक्टेयर क्षेत्र आरक्षित करने का प्रस्ताव था। अब इसे बढ़ाकर 1190 हेक्टेयर करने की तैयारी की जा रही है। यानी करीब 435 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र को परियोजना में शामिल किया जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रस्ताव सरकारी कंपनी छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CMDC) के लिए तैयार किया गया है। पहले इस क्षेत्र में निजी कंपनी के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन बाद में परिस्थितियां बदलने के बाद सरकारी कंपनी के पक्ष में नया प्रस्ताव तैयार किया गया।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आश्रित मेटल की परियोजना को लेकर जारी पर्यावरणीय स्वीकृति निरस्त कर दी थी। इसकी एक बड़ी वजह परियोजना क्षेत्र का इको-सेंसिटिव जोन से जुड़ा होना बताया गया। इसके बाद अब सरकारी कंपनी के लिए संशोधित प्रस्ताव तैयार किया गया है।
अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि जंगल, जल और जमीन किसी उद्योगपति की जागीर नहीं, बल्कि जनता की साझा संपत्ति है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर सरकार यह बताए कि जंगल किसके लिए बचाए जा रहे हैं और किसके लिए काटे जा रहे हैं।
प्रस्तावित क्षेत्र बढ़ाए जाने की खबर के बाद पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि यदि परियोजना आगे बढ़ती है तो बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई और वन क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। हालांकि, परियोजना से जुड़े अधिकारियों की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अमित जोगी ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को लोकतांत्रिक तरीके से उठाएगी और जंगलों को बचाने के लिए आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यदि परियोजना के कारण पर्यावरण और आदिवासी हित प्रभावित होते हैं तो इसका विरोध किया जाएगा।
फिलहाल सरकार की ओर से अमित जोगी के आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, खदान क्षेत्र के विस्तार और परियोजना की आगे की प्रक्रिया पर सभी की नजर बनी हुई है।
सरगुजा में 4 बॉक्साइट खदानों को पर्यावरण मंजूरी की तैयारी, पंचायतों से मांगी एनओसी
जंगल काटो, पट्टा पाओ की चर्चा से मचा हड़कंप, अबूझमाड़ पर मंडराया बड़ा खतरा
छत्तीसगढ़ कोयला खदान विवाद : सरगुजा में पुलिस-ग्रामीणों के बीच जोरदार पथराव, 25 जवान घायल
MP में भी चल रही पुष्पा जैसी सिंडिकेट, जंगल कटाई पर HC ने सरकार को लताड़ा
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रस्ताव सरकारी कंपनी छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CMDC) के लिए तैयार किया गया है। पहले इस क्षेत्र में निजी कंपनी के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन बाद में परिस्थितियां बदलने के बाद सरकारी कंपनी के पक्ष में नया प्रस्ताव तैयार किया गया।
इको सेंसिटिव जोन बना वजह
अमित जोगी ने उठाए सरकार पर सवाल
माननीय उपमुख्यमंत्री @vijaysharmacg जी,
केशदा-इकलामा (कवर्धा) में निजी खनन कंपनी के लिए प्रस्तावित क्षेत्र मात्र तीन वर्षों में 755 हेक्टेयर से बढ़ाकर 1190 हेक्टेयर - यानी लगभग 2975 एकड़ — कर दिया गया। यही वो क्षेत्र है, जिसे 2023 में वन विभाग ने ख़ुद भोरमदेव अभयारण्य के… pic.twitter.com/lKIbOyB93c
— 𝐀𝐦𝐢𝐭 𝐀𝐣𝐢𝐭 𝐉𝐨𝐠𝐢 (@AmitJogi) June 30, 2026
उन्होंने कहा, "जंगल किसकी जागीर है, जनता की या उद्योगपतियों की? जल, जंगल और जमीन की यह लड़ाई हम हर लोकतांत्रिक मोर्चे पर लड़ेंगे। एक भी पेड़ कटने नहीं देंगे।
पर्यावरण को लेकर बढ़ी चिंता
सरकार पर विपक्ष का हमला
फिलहाल सरकार की ओर से अमित जोगी के आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, खदान क्षेत्र के विस्तार और परियोजना की आगे की प्रक्रिया पर सभी की नजर बनी हुई है।
ये खबरें भी पढ़ें...
जंगल काटो, पट्टा पाओ की चर्चा से मचा हड़कंप, अबूझमाड़ पर मंडराया बड़ा खतरा
छत्तीसगढ़ कोयला खदान विवाद : सरगुजा में पुलिस-ग्रामीणों के बीच जोरदार पथराव, 25 जवान घायल
MP में भी चल रही पुष्पा जैसी सिंडिकेट, जंगल कटाई पर HC ने सरकार को लताड़ा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari