खैरागढ़ में सियासी भूचाल: पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर आरोप, पार्टी की ही महिला नेत्री ने दर्ज कराया केस

Rajesh Lahoti | Feb 23, 2026, 09:53 IST
Share
khairagarh ex bjp mla komal janghel rape allegation
khairagarh ex bjp mla komal janghel rape allegation

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र की राजनीति में उस वक्त बड़ा विस्फोट हो गया जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक और पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल के खिलाफ गंभीर मामला दर्ज किया गया।

ये है पूरा मामला

खैरागढ़: चौंकाने वाली बात यह है कि आरोप किसी विपक्षी नेता ने नहीं, बल्कि भाजपा (cg bjp) से जुड़ी एक महिला नेत्री ने ही लगाए हैं। शिकायत के आधार पर छुईखदान थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महिला नेत्री ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक ने राजनीतिक संबंधों और प्रभाव का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुर्व्यव्यवहार किया।

पीड़िता ने पुलिस से अपनी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने की मांग की है और आशंका जताई है कि यदि उसका नाम उजागर हुआ तो उसे गंभीर खतरा हो सकता है। यह मांग इस मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को और बढ़ा देती है।

जानकारी के मुताबिक, महिला नेत्री स्वयं छुईखदान थाने पहुंची और विस्तृत शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला कायम कर लिया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस अब दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के साथ-साथ साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया में लगी हुई है।

प्रभावशाली नेता माने जाते हैं कोमल जंघेल

कोमल जंघेल (Komal Janghel BJP ) खैरागढ़ क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता माने जाते रहे हैं और वे इस विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चार बार चुनाव लड़ चुके हैं।

ऐसे में उनके खिलाफ लगे दुर्व्यव्यवहार के आरोप ने राजनीतिक हलकों में भारी हलचल मचा दी है। स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का बड़ा विषय बन गया है और पार्टी के भीतर भी बेचैनी देखी जा रही है।

हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन यह पुष्टि हो चुकी है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच प्रक्रिया जारी है।

राजनीति में बड़ा मोड़ ला सकता है मामला

CG News:इस प्रकरण ने एक बार फिर राजनीति में प्रभाव और शक्ति के दुरुपयोग के सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस नेता पर जनता का भरोसा होता है, उसी पर ऐसे गंभीर आरोप लगना पूरे राजनीतिक तंत्र पर सवालिया निशान खड़ा करता है। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर सच क्या है और जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।

यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह मामला प्रदेश की राजनीति में बड़ा मोड़ ला सकता है और एक बड़े राजनीतिक चेहरे के लिए भारी संकट खड़ा कर सकता है। फिलहाल यह मामला खैरागढ़ से निकलकर पूरे प्रदेश की चर्चा बन चुका है।

छत्तीसगढ़ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ की चिट्ठी : विवादों के बीच टूटता भरोसा, विश्वास की चल रही लड़ाई

छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट से 25 लाख नाम गायब, आपका नाम तो नहीं कटा?

ग्रेजुएट युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग भर्ती, 28 फरवरी लास्ट डेट

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी ईसाइयों के शव हटाने पर लगाई रोक

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • cg bjp
  • खैरागढ़
  • Komal Janghel
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई