ग्रेजुएट युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग भर्ती, 28 फरवरी लास्ट डेट

Manya Jain | Feb 20, 2026, 15:33 IST
Share
cmho balodabazar bhatapara vacancy 2026
cmho balodabazar bhatapara vacancy 2026

बलौदाबाजार-भाटापारा में स्वास्थ्य विभाग ने 87 पदों पर भर्ती निकाली है। नर्सिंग और ग्रेजुएट युवा 28 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह नियुक्तियां संविदा आधार पर होंगी।

छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी:छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा में सरकारी नौकरी का मौका है। स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती की नई सूचना जारी की है। कुल 87 पदों पर संविदा आधार पर नियुक्तियां होंगी। नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्रों के लिए यह सुनहरा मौका (sarkari naukri)है। सामान्य ग्रेजुएट युवा भी इन पदों के लिए आवेदन करें। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की यह पहल है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवार 28 फरवरी 2026 तक अपना फॉर्म विभाग को भेज दें।

पदों की जानकारी और सैलरी

  • कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO): 17 पद (सैलरी: 16 हजार 500 रुपए + प्रोत्साहन राशि)
  • स्टाफ नर्स (विभिन्न विभाग - PICU/SNCU/NRC): 36 पद (सैलरी: 16 हजार रुपए )
  • नर्सिंग ऑफिसर: 4 पद (सैलरी: 16 हजार 500 रुपए)
  • ANM (RBSK/NUHM): 2 पद (सैलरी: 12 हजार रुपए )
  • क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट: 5 पद (सैलरी: 23 हजार रुपए )
  • ऑडियोलॉजिस्ट: 1 पद (सैलरी: 25 हजार रुपए )
  • अन्य पद: लैब असिस्टेंट, अटेंडेंट, कुक और हाउसकीपिंग स्टाफ।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) अलग-अलग निर्धारित की गई है:

  1. नर्सिंग पदों के लिए: B.Sc नर्सिंग या GNM के साथ छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीकरण होना अनिवार्य है।
  2. ANM के लिए: 12वीं पास और INC से मान्यता प्राप्त संस्थान से ANM कोर्स।
  3. चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए: अटेंडेंट और कुक जैसे पदों के लिए उम्मीदवार का 8वीं पास होना आवश्यक है।
  4. तकनीकी पदों के लिए: लैब टेक्नीशियन के लिए BMLT/DMLT और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA/PGDCA) अनिवार्य है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। चिकित्सा पदों (govt jobs 2026) के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 साल और प्रबंधकीय पदों के लिए 64 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

जरूरी डेट्स

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 13 फरवरी 2026
  • ऑफलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 फरवरी 2026
  • आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2026

चयन प्रक्रिया

  • फॉर्म की जांच: आपके भेजे गए आवेदनों की बारीकी से जांच होगी।
  • लिस्ट जारी होना: पात्र और अपात्र उम्मीदवारों की शुरुआती लिस्ट आएगी।
  • दावा-आपत्ति: किसी गड़बड़ी पर आप अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
  • कागजों की जाँच: आपके सभी असली सर्टिफिकेट्स और डॉक्यूमेंट्स चेक होंगे।
  • मेरिट लिस्ट: पढ़ाई के नंबरों और अनुभव के आधार पर फाइनल लिस्ट बनेगी।

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.balodabazar.gov.in से आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड करें।
  2. फॉर्म को स्पष्ट अक्षरों में भरें और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं।
  3. सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट (मार्कशीट, निवास, जाति और पंजीकरण प्रमाण पत्र) की स्व-सत्यापित (Self-attested) फोटोकॉपी संलग्न करें।
  4. भरे हुए आवेदन पत्र को एक बंद लिफाफे में डालें।
  5. लिफाफे को इस पते पर भेजें: "मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़)"।
  6. सुनिश्चित करें कि आपका आवेदन 28 फरवरी 2026 की शाम तक कार्यालय पहुंच जाए।
ये भी पढ़ें...

GSSSB Vacancy: 336 वर्क असिस्टेंट पदों पर जीएसएसएसबी भर्ती, आवेदन करें

राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

भारतीय नौसेना SSC ऑफिसर भर्ती, 260 पदों के लिए आवेदन शुरू

MP ऑनलाइन भर्ती पोर्टल से मिलेगी जॉब, जानें क्वालिफिकेशन और अप्लाई प्रोसेस

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब