खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसे में एक और श्रद्धालु की मौत, 15 अब भी घायल

thesootr Desk | Mar 25, 2026, 11:58 IST
Share
khallari-temple-ropeway-accident-death-16-injured
khallari-temple-ropeway-accident-death-16-injured

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में एक दर्दनाक रोप-वे हादसा हुआ, जिसमें गोविंद स्वामी की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 22 मार्च को हुआ, जब रोप-वे का केबल टूटने से एक ट्रॉली गहरी खाई में गिर गई

NEWS IN SHORT

  • खल्लारी मंदिर में रोप-वे हादसा: एक और श्रद्धालु की मौत
  • गोविंद स्वामी की इलाज के दौरान मौत
  • रोप-वे के केबल टूटने से हुआ हादसा, 15 लोग गंभीर रूप से घायल
  • हादसे में मृतक गोविंद स्वामी की पत्नी और बेटी की हालत भी गंभीर
  • खल्लारी मंदिर हादसे में लापरवाही पर FIR दर्ज, जांच जारी

NEWS IN DETAIL

Mahasamund : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी मंदिर में एक बड़ा रोप-वे हादसा हुआ है, जिसमें एक और व्यक्ति की मौत हो गई। गोविंद स्वामी 47 वर्ष जो वेंटिलेटर पर थे, मंगलवार रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिए। इससे पहले, इस हादसे में आयुषी धावरे नामक महिला श्रद्धालु की भी मौत हो चुकी हैं। हादसा 22 मार्च को हुआ था, जब श्रद्धालु माता के दर्शन करने के बाद रोप-वे से नीचे लौट रहे थे।

हादसा कैसे हुआ?

मंदिर हादसाउस समय हुआ, जब श्रद्धालु रोप-वे ट्रॉली से नीचे लौट रहे थे। अचानक रोप-वे का केबल टूट गया, जिससे एक ट्रॉली गहरी खाई में गिर गई। दूसरी ट्रॉली स्टेशन से टकरा गई। इस हादसे में कुल 16 लोग घायल हो गए। इनमें से आयुषी धावरे की मौत हो गई, जबकि उनके पति ऋषभ धावरे, देवर छायांश धावरे और ननद सुभी का इलाज जारी है।

गंभीर चोटें और इलाज

हादसे में मृतक गोविंद स्वामी की पत्नी नमिता स्वामी और बेटी अंशमिता की हालत भी गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायलों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया था।

स्थानीय लोगों का आरोप

स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि रोप-वे के रखरखाव में लापरवाही की गई थी। उनका कहना है कि यदि समय-समय पर इसका मेंटेनेंस किया गया होता तो ऐसा हादसा नहीं होता

पुलिस जांच और FIR

घटना के बाद, प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। लापरवाही की वजह से रोप-वे संचालक कंपनी और दो स्थानीय कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की प्रक्रिया में है।

मंदिर तक जाने के लिए 800 सीढ़ियां

खल्लारी माता मंदिर महासमुंद से 25 किलोमीटर दूर स्थित है और वहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 800 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं। हर साल चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ होती है। इस हादसे ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

ये खबरें भी पढ़े....

खल्लारी रोप-वे हादसा, तार टूटने से पहाड़ी से गिरी ट्रॉली, महिला की मौत, 16 घायल, संचालक और स्टाफ पर FIR

इंदौर आग हादसा: 4.02 बजे फायर ब्रिगेड को फोन, उठाने वाले ने काटा, 4.20 पर पहुंची, धमाकों से घुस नहीं सके

हनुमानगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा, 5 की दर्दनाक मौत, कई घायल, बस के उड़े परखच्चे

सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग, पहली बार जांच रिपोर्ट में बसंत अग्रवाल का नाम

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • मंदिर हादसा
  • महासमुंद
  • हादसा
  • खल्लारी मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा