/sootr/media/media_files/2025/01/26/L8fHlX6APDOCYzdEitJt.jpg)
Khwahish Biryani Restaurant and Sapphire fined : आप यदि बिरयानी के शौकीन हैं और बड़े नाम के विश्वास के साथ ख्वाहिश बिरयानी रेस्टोरेंट जा रहे हैं तो थोड़ा अलर्ट हो जाएं। दरअसल, नगर निगम की ओर से की गई औचक जांच में यहां पर गंदगी पाई गई है। किचन में यहां-वहां गंदगी पसरी हुई थाी। इसी के साथ सफायर व्यावसायिक परिसर पर भी जांच की गई। दोनों ही संस्थानों पर जुर्माना लगाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... पद्मश्री वैद्यराज को मौत का फरमान, नक्सलियों ने लिखा - कब तक बचेंगे
लगातार मिल रही थीं शिकायतें
जानकारी के अनुसार नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को लगातर शिकायतें मिल रही थी कि ख्वाहिश बिरयानी रेस्टोरेंट की किचन में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही सफायर व्यावसायिक परिसर के संबंध में भी शिकायतें पहुंच रही थीं।
इन शिकायतों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक जांच की। न्यू राजेंद्र नगर स्थित ख्वाहिश बिरयानी रेस्टोरेंट में साफ-सफाई मानकों के अनुरूप नहीं थी। इसकी किचन में भी गंदगी फैली हुई थी। इसी तरह सफायर व्यावसायिक परिसर में भी जांच की गई। यहां दुकानों के दूषित भोजन को नाली में बहाया जा रहा था।
ये खबर भी पढ़ें.. IAS सौरभ कुमार जमीन आवंटन केस में फंसे ... हाईकोर्ट में मांगी माफी
नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही के अनुसार दोनों ही जगहों पर साफ-सफाई को लेकर लगातार मिल रहीं शिकायतें सही पाई गई हैं। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार दोनों ही संस्थानों के संचालकों पर 10 का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही संचालकों को वॉर्निंग भी दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें... 50 लाख का इनामी नक्सली दामोदर फोर्स को चकमा दे गया... जिंदा बता रहे
FAQ
ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के गढ़ में 40 साल बाद पहली बार फहराएगा तिरंगा... फोर्स पहुंची