बालोद की किरण पिस्दा ने रचा इतिहास, भारतीय महिला फुटबॉल टीम में डिफेंडर, एशियन कप 2026 में खेलेगी

Sanjeet kumar dhurwey | Jul 06, 2025, 23:10 IST
Share
Balod Kiran Pisda
Photograph: (the sootr)

एएफसी महिला एशियन कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। इसी के साथ ही महिला फुटबॉल टीम ने इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की बेटी किरण पिस्दा का योगदान भी अहम रहा है।

CG News:भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने 22 साल बाद एएफसी महिला एशियन कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। इसी के साथ ही महिला फुटबॉल टीम ने इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की बेटी किरण पिस्दा का योगदान भी अहम रहा है।

भारतीय टीम में डिफेंडर किरण ने निर्णायक मुकाबले में शानदार डिफेंस कर भारत को एशियन कप में जगह दिलाई। किरण छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए एक प्रेरणा है। अब देश का गौरव बढ़ाने के लिए जुट गईं हैं।

बेटी की उपलब्धि से परिवार को गर्व

किरण के माता-पिता महेश राम पिस्दा और मिलापा पिस्दा इस उपलब्धि पर अत्यधिक खुश हैं। महेश राम पिस्दा जिला संयुक्त कार्यालय में सहायक अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मिलापा पिस्दा गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि से वे दोनों बहुत उत्साहित हैं और इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण मानते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:

CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

भारत ने जीते सभी मुकाबले

थाईलैंड में हो रहे क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में भारत ने ग्रुप-बी के सभी मुकाबलों में विजयी पाकर एएफसी महिला एशियन कप का टिकट हासिल किया। निर्णायक मुकाबले में थाईलैंड को भारत ने 2-1 से हराया। मिडफील्डर संगीता बसफोर ने दो गोल करके भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

किरण पिस्दा की डिफेंसिव भूमिका इस मैच में बेहद महत्वपूर्ण रही, क्योंकि उन्होंने मैच के अंतिम क्षणों तक टीम को मजबूती से संभाला।

ये खबर भी पढ़ें:

BA.B.Ed और B.Sc.B.Ed में 12वीं से होगा एडमिशन, व्यापमं नहीं लेगी परीक्षा

किरण पिस्दा का यूरोपीय फुटबॉल सफर

किरण का फुटबॉल सफर देश से बाहर यूरोप तक फैला है। 2023 में उन्होंने क्रोएशिया के एक फुटबॉल क्लब से अनुबंध किया और यूरोपीय फुटबॉल सर्किट में भी खेली। इससे पहले 2022 में उन्होंने चेन्नई के सेतू क्लब और केरल ब्लास्टर्स वुमन क्लब का हिस्सा होकर शानदार प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें:

गलत मूल्यांकन... बीएड के 400 विद्यार्थियों का रिजल्ट बिगड़ा, नहीं भर पाएंगे भर्ती फॉर्म

पहले भी कर चकीं भारत का प्रतिनिधित्व

किरण ने 2014-15 से अब तक देश के कई राज्यों जैसे कटक, गोवा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम और चेन्नई में राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लिया है। उन्होंने 2022 में नेपाल में आयोजित साउथ एशियन चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।

ये खबर भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह और नड‍्डा... तीन दिन नेताओं को देंगे ट्रेनिंग

बालोद की ‘गोल्डन गर्ल’

किरण पिस्दा की मेहनत, लगन और जज्बे ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। वह सिर्फ बालोद जिले की ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन कर रही हैं। अपने सपनों को पंख देने वाली लड़कियों के लिए किरण पिस्दा अब आइकॉन बन गई हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • Cg
  • फुटबॉल
  • थाईलैंड
  • भारतीय महिला फुटबॉल टीम
  • एशियन कप
  • किरण पिस्दा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा