छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को मिली मंजूरी

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Korba-Ambikapur railway line approved
Korba-Ambikapur railway line approved

रेल मंत्रालय से छत्तीसगढ़ राज्य के लिए दो अहम नई रेल लाइन के फाइनल सर्वे को मंजूरी दी है। इसके साथ ही कोरबा-अंबिकापुर नई रेल लाइन का रास्ता साफ हो गया है।

छत्तीसगढ़ पर केंद्र सरकार मेहरबान है। कई योजनाओं पर कार्य के बाद अब दो अहम नई रेल लाइन के काम को मंजूरी मिली है। रेल मंत्रालय से छत्तीसगढ़ राज्य के लिए दो अहम नई रेल लाइन के फाइनल सर्वे को मंजूरी दी है। इसके साथ ही कोरबा-अंबिकापुर नई रेल लाइन का रास्ता साफ हो गया है। इसी तरह गढ़चिरौली-बचेली (व्हाया-बीजापुर) नई रेल लाइन महाराष्ट्र एवं छतीसगढ़ के साथ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व ओडिशा राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी साबित होगी।

रेलवे लाइन से जुड़ेगा बीजापुर

प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के फ़ायदे साफ़ नज़र आ रहे हैं। अब बीजापुर भी तेज़ी से विकास की पटरी पर दौड़ेगा। रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेलवे लाइनों को मंज़ूरी दी है। इनमें से एक नई रेलवे लाइन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से छत्तीसगढ़ के बचेली तक, जो बीजापुर से होकर गुज़रेगी, 490 किलोमीटर की होगी।

दूसरी 180 किलोमीटर की रेलवे लाइन कोरबा से अंबिकापुर के बीच शुरू होगी, जिसके सर्वे और डीपीआर निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 16.75 करोड़ रुपये की राशि मंज़ूर की है।

दोनों परियोजना पर जल्द काम शुरू होगा

रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों रेल परियोजनाओं के फाइनल सर्वे का मतलब है कि अब काम जल्द ही शुरू होगा, जिसके आधार पर आगे की योजनाएं बनाई जाएंगी। खासतौर पर आदिवासी अंचलों में रेल पटरी बिछने से सुदूर अंचल भी प्रदेश के प्रमुख शहरों से जुड़ेगा।



सीएम साय ने जताया आभार

मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार का आभार जताया है। इसे लेकर सीएमओ ने एक्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में मुख्यमंत्री साय ने रेलवे की सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

देखें ये विडियो



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Indian Railways
  • Indian Railway
  • Chhattisgarh Railway News
  • New order of Chhattisgarh Railway
  • Ministry of Indian Railways
  • Indian Railway News
  • Indian Railways Update
  • Chhattisgarh Railway
  • कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को मिली मंजूरी
  • रेलवे विभाग
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर