रमन सिंह का दावा- 20 में से 14 सीटों पर हो चुका है बीजेपी का कब्जा, सीएम भूपेश के गढ़ में विजय बघेल का शक्ति-प्रदर्शन

The Sootr CG | Nov 15, 2023, 24:00 IST
Share
रमन सिंह का दावा- 20 में से 14 सीटों पर हो चुका है बीजेपी का कब्जा, सीएम भूपेश के गढ़ में विजय बघेल का शक्ति-प्रदर्शन
रमन सिंह का दावा- 20 में से 14 सीटों पर हो चुका है बीजेपी का कब्जा, सीएम भूपेश के गढ़ में विजय बघेल का शक्ति-प्रदर्शन

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने बलरामपुर में जनसभा की, रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया हैं।

BALRAMPUR. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने बलरामपुर के सामरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने की घोषणा कर दी है।

रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना

रमन सिंह ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार ने लालू यादव का चारा घोटाले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले ही हुए हैं और सरकार 5 साल सिर्फ यही करती रही है अब उनके विदाई का समय आ गया है।

पहले चरण की 20 में से 14 सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा

मीडिया से चर्चा में रमन सिंह ने कहा कि पहले फेस में हुए मतदान में 20 में से 14 सीटों में बीजेपी जीत रही है, ऐसे में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है, और इसे कोई नहीं रोक सकता। इस कार्यक्रम में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए विधायक चिंतामणि महाराज, झारखंड से बीजेपी विधायक बीरांची नारायण सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

विजय बघेल की रैली में उमड़ा जनसैलाब

इधर पाटन सीट से बीजेपी प्रत्याशी और सांसद विजय बघेल ने चुनाव प्रचार के आखिरी घंटे में कुम्हारी में शक्ति-प्रदर्शन किया यहां निकाली गई रैली में जन सैलाब उमड़ पड़ा। भाईदूज के दिन महिलाओं ने भाई के रूप में प्रत्याशी विजय बघेल को आशीर्वाद दिया। सांसद विजय बघेल ने कहा कि उन्हें जनता का खूब आशीर्वाद मिल रहा है और यह आशीर्वाद वोट में भी तब्दील होगा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल इतने घमंड में है कि वह जनता के बीच पहुंचना भी जरूरी नहीं समझते लेकिन जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Former CM Dr. Raman Singh
  • पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह
  • छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत का दावा
  • claims BJP's victory in Chhattisgarh
  • Raman Singh's public meeting in Balrampur
  • BJP candidate from Patan seat Vijay Baghel
  • बलरामपुर में रमन सिंह की जनसभा
  • पाटन सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब