शराब घोटाले में लखमा को जेल, बोले- 2-5-10...कितने साल जेल में रखेंगे

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Liquor scam Congress MLA Kawasi Lakhma ED investigation the sootr
Liquor scam Congress MLA Kawasi Lakhma ED investigation the sootr

Liquor scam Congress MLA Kawasi Lakhma ED investigation : भूपेश बघेल की सरकार के समय शराब घोटाला सामने आया था। बघेल की सरकार में लखमा आबकारी मंत्री थे।

Liquor scam Congress MLA Kawasi Lakhma ED investigation : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को जेल भेज दिया गया है। वह 4 फरवरी तक जेल में ही रहेंगे। इससे पहले 15 जनवरी को उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 7 दिन की ईडी की रिमांड में भेजा गया था। मंगलवार यानी 21 जनवरी को रिमांड खत्म हो गई थी। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया। इस दौरान मीडिया से चर्चा में विधायक लखमा ने कहा कि कब तक उन्हें जेल में रखा जाएगा, 2 साल, 10 साल... लेकिन वह जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

जज आकांक्षा भारद्वाज सेवा से बर्खास्त, हाईकोर्ट के आदेश पर निकाला



15 जनवरी को किया गया था गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि भूपेश बघेल की सरकार के समय शराब घोटाला सामने आया था। बघेल की सरकार में लखमा आबकारी मंत्री थे। ईडी ने 28 दिसंबर 2024 को कांग्रेस विधायक कवासी लखमा सहित उनके करीबियों के यहां छापा मारा था। इसके बाद 3 और 9 जनवरी को भी ईडी ने उनसे पूछताछ की थी। उन्हें 15 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था।



CGPSC घोटाले में 2 अफसरों को गिरफ्तार करेगी CBI ,राज्यपाल ने दी अनुमति



विशेष कोर्ट में किया गया पेश 15 जनवरी को पूछताछ के बाद उन्‍हें अरेस्‍ट कर लिया गया था। ईडी ने कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया था। कोर्ट ने कवासी लखमा को 21 जनवरी तक रिमांड पर भेज दिया था।

ED ने की जेल की मांग

आज यानी 21 जनवरी मंगलवार को रिमांड खत्म होने के बाद ED ने कवासी लखमा को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान जांच एजेंसी ने न्यायिक रिमांड की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने उन्हें 4 फरवरी तक जेल भेज दिया।



चुनाव का ऐलान होते ही कार से एक करोड़ रुपए जब्त, दुर्ग जा रही थी रकम



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को कब और क्यों गिरफ्तार किया गया था ?
    कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को ईडी ने गिरफ्तार किया था। वह छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में शामिल होने के आरोप में पकड़े गए थे, जब ईडी ने उनके और उनके करीबियों के घरों पर छापे मारे थे।
  2. कवासी लखमा को 21 जनवरी को कोर्ट में पेश करने के बाद क्या फैसला हुआ ?
    21 जनवरी को कवासी लखमा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां ईडी ने उनकी न्यायिक रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने उन्हें 4 फरवरी तक जेल भेजने का आदेश दिया।
  3. कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने जेल में रहते हुए मीडिया से क्या कहा ?
    मीडिया से बातचीत करते हुए कवासी लखमा ने कहा कि उन्हें कब तक जेल में रखा जाएगा, 2 साल या 10 साल, लेकिन वह जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे।


Tags:
  • छत्तीसगढ़ ईडी की छापेमारी
  • कवासी लखमा
  • Chhattisgarh liquor scam ED's complaint
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • छत्तीसगढ़ ईडी कार्रवाई
  • छत्तीसगढ़ ईडी छापा
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस
  • Chattisgarh liquor scam
  • kawasi lakhma
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर