MP की शराब ने छत्तीसगढ़ में मचाया बवाल, चुनाव में घर-घर परोस रहे नेता

Kanak Durga Jha | Feb 01, 2025, 11:31 IST
Share
Liquor supply from madhya pradesh to chhattisgarh during election
Liquor supply from madhya pradesh to chhattisgarh during election

छत्तीसगढ़ के नेता निकाय चुनाव में अपनी जीत दर्ज करने के लिए साम-दाम-दंड-भेद का पैंतरा आजमा रहे हैं। इसी बीच अवैध शराब की तस्करी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

छत्तीसगढ़ के नेता निकाय चुनाव में अपनी जीत दर्ज करने के लिए साम-दाम-दंड-भेद का पैंतरा आजमा रहे हैं। इसी बीच अवैध शराब की तस्करी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चुनावी माहौल में अवैध शराब की तस्करी बढ़ गई है। मामले में पुलिस ने बलौदाबाजार जिले में बड़ी कार्रवाई की है।

ये खबर भी पढ़िए... CG Breaking : सेंट्रल GST ऑफिस में CBI की रेड, रात भर की पूछताछ

पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ा

बलौदाबाजार के खटियापाटी लाई जा रही 100 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस ने सकरी बाईपास पर की गई घेराबंदी में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में प्रीतेश गुप्ता उर्फ बाबा, रितेश साहू, देव यादव और भक्त प्रहलाद शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, यह शराब मध्य प्रदेश के धार जिले से तस्करी कर लाई जा रही थी और इसे खटियापाटी, बलौदाबाजार में सप्लाई करने की योजना थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई कर आरोपियों को धरदबोचा। पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार तेज हो गया था।

ये खबर भी पढ़िए... 8 जगह बिना वोटिंग BJP की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी पीछे हट रहे

पहले भी जब्त हो चुकी है अवैध शराब की खेप

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई हो। पहले भी कई बार बड़ी खेप जब्त की जा चुकी है, लेकिन इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। हर चुनाव के दौरान ऐसी कार्रवाई होती है, लेकिन असली सरगना पकड़ से दूर रहते हैं।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई अक्सर सिर्फ जब्ती तक ही सीमित रह जाती है। अगर सप्लाई चेन की गहराई से जांच की जाए, तो इस अवैध धंधे के बड़े चेहरों का पर्दाफाश हो सकता है।

ये खबर भी पढ़िए... मोक्षित के हाथ स्वास्थ्य विभाग की चाबी, बार कोड वाली मशीनें की सप्लाई





ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में HMPV का पहला केस आया, 3 साल के बच्चे में वायरस की पुष्टि

Tags:
  • CG News
  • Local body elections
  • Local Body Election
  • Panchayat-Local Body Election
  • Panchayat and local body elections
  • cg news update
  • cg news today
  • Chhattisgarh local body elections
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी