विष्णु को नहीं भाये भूपेश के राम,चंद्रखुरी में लगेगी 90 लाख की प्रतिमा

Arun Tiwari | Feb 05, 2025, 21:52 IST
Share
Lord Ram Chandrakhuri New Statue the sootr
Lord Ram Chandrakhuri New Statue the sootr

राम का ननिहाल यानी माता कौशल्या का मायका छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास है। राम के ननिहाल चंद्रखुरी में राम की नई प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में राम धर्म के साथ - साथ सियासत के राम भी हैं। छत्तीसगढ़ में राम का ननिहाल है इसलिए यहां पर जितनी आस्था है उतनी ही सियासत भी है। राम के ननिहाल चंद्रखुरी में राम की नई प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। निकाय और पंचायत चुनाव की आचार संहिता हटते ही 51 फीट के राम की ये नई प्रतिमा स्थापित हो जाएगी।

यहां पहले भूपेश सरकार में 51 फीट की राम की प्रतिमा लगाई गई थी लेकिन बीजेपी की सरकार को यह पसंद नहीं आई। अब इस प्रतिमा को हटाकर ग्वालियर में राम की नई प्रतिमा तैयार की जा रही है। यानी सबके अपने-अपने राम हैं।

ये खबर भी पढ़ें... BJP ने 45 प्रत्याशियों को पार्टी से बाहर निकाला, चुनाव से पहले बगावत


अपने - अपने राम

राम का ननिहाल यानी माता कौशल्या का मायका छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास है। यहां पर राम को छत्तीसगढ़ का भांचा यानी भांजा माना जाता है। देश का एकलौता कौशल्या धाम छत्तीसगढ़ में ही है। अब यह 51 फीट के राम देखिए जो यहां पर भूपेश सरकार ने स्थापित किए हैं। यह भूपेश के राम हैं। राम की यह प्रतिमा ओडीशा के जगबंधु ने बिल्हा पत्थर से बनाई है।

इसके पीछे धारणा थी कि बिल्हा पत्थर हमेशा चमकता रहता है, इसलिए राम की यह मूर्ति भी हमेशा चमकेगी। टीसीआईएल एजेंसी ने यह प्रतिमा 69 लाख रुपए में बनाई गई थी। लेकिन अब यह प्रतिमा यहां से हटाई जा रही है। क्योंकि विष्णु को भूपेश के राम पसंद नहीं आए हैं। यानी यहां पर अब विष्णु के राम विराजित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें... भगवान की पूजा करना, प्रसाद खाना पाप... ऐसे हो रहा धर्मांतरण


ग्वालियर में आकार ले रहे विष्णु के राम

बीजेपी की विष्णु सरकार अब राम की नई प्रतिमा बनवा रही है। यह प्रतिमा ग्वालियर में नेशनल अवॉर्ड विनर दीपक विश्वकर्मा इसे बना रहे हैं। 51 फीट के राम कुछ इस तरह नजर आएंगे। यह विष्णु के राम हैं। यह भी 51 फीट के ही रहेंगे।

निकाय और पंचायत चुनाव की आचार संहिता हटते ही विष्णु के राम भूपेश के राम की जगह स्थापित हो जाएंगे। दरअसल सरकार को भूपेश के राम, लोगों के राम की तरह नजर नहीं आ रहे। कहा जा रहा है कि उनके चरण छोटे बड़े हैं। धनुष का आकार प्रकार भी ठीक नहीं है।

उनके चेहरे पर स्नेह भरी मुस्कान नहीं है और वे लोगों की आस्था के अनुरुप नहीं हैं। दीपक लोगों की आस्था का ध्यान रखते हुए यह प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। यह दो टन सेंड स्टोन से बनाई जा रही प्रतिमा है। इसमें भगवान राम के गले,बाजू और जटाओं में खास तरह के रुद्राक्ष नजर आएंगे। इस प्रतिमा की लागत 90 लाख रुपए होगी।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले मुस्लिम पकड़े, NIA का एक्शन




अब पुरानी मूर्ति का क्या होगा


सवाल अब यह है कि 51 फीट की राम की पुरानी मूर्ति का क्या होगा। उसे कहां रखा जाएगा। इस बारे में अभी कोई विचार नहीं किया गया है। इस मूर्ति को हटाना भी बहुत चुनौतीपूर्ण होगा। इस प्रतिमा को जब स्थापित किया गया था तो बड़ी_बड़ी क्रेन लगवाई गई थीं। अब हटाने के लिए भी कुछ इसी तरह का काम करना होगा।

राम वन पथ गमन के विकास के दौरान सात स्थानों पर राम की प्रतिम लगाई गई थी। चंद्रखुरी में 51 फीट तो बाकी जगहों पर 25_25 फीट की प्रतिमा लगाई गईं। शिवरीनारायण और सीतामढ़ी में लगाई गई मूर्ति भी दीपक विश्वकर्मा ने बनाई थीं। अब यह प्रतिमा भी कुछ उन प्रतिमाओं की तरह ही बनाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, चुनाव नहीं इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
  • former CM Bhupesh Baghel
  • पूर्व सीएम भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल
  • राम वन पथ गमन मार्ग
  • Chhattisgarh former CM Bhupesh Baghel
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच