Train Cancelled List : MP- CG की 22 ट्रेन कैंसिल, 22 जून से 5 जुलाई तक ये ट्रेन रहेंगी प्रभावित
Deeksha Nandini Mehra | Jun 05, 2024, 09:54 IST
MP- CG Train Cancelled
रेलवे बोर्ड द्वारा अलग-अलग जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट और मेंटनेंस के काम के चलते मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 22 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।
MP- CG Train Cancelled : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 22 ट्रेनों को रेलवे ने निरस्त कर दिया है। दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट बल्लारशाह खण्ड में तीसरी रेललाइन के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के चलते ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
ये गाड़ियां 22 जून से 5 जुलाई तक अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। वहीं, पांच जून को भी चार ट्रेनें कैंसिल रहेगी। ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कैंसिल हुई ट्रेनों में दो ट्रेन मध्यप्रदेश से गुजरने वाली और शेष सभी ट्रेन छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली है।
दरअसल, रेलवे बोर्ड द्वारा अलग-अलग जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट और मेंटनेंस का काम चल रहा है। इस कड़ी में दक्षिण मध्य रेलवे जोन के सिकंदराबाद रेल मंडल के काजीपेट बल्हारशा सेक्शन के ऑसिफाबाद रोड-रेवनी रोड रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी लाइन बिछाने का काम चल रहा है।
इस दौरान यहां 17 जून से 6 जुलाई तक नॉनइंटरलॉकिंग का भी काम होगा, जिसके चलते कई गाड़ियां प्रभावित रहेगी।
ये खबर पढ़िए... Chhattisgarh weather update : आज गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार, गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
ये खबर पढ़िए... जोरदार रहा BJP के स्टार प्रचारकों का स्ट्राइक रेट, कोरबा में कांग्रेस की जीत का श्रेय प्रियंका को
ये खबर पढ़िए... सिंहस्थ के पहले सजाया जा रहा महाकाल लोक, नई मूर्तियां बनाने ओडिशा के कलाकार जुटे
ये खबर पढ़िए... बकरों का रैंप वॉक : सज-धजकर रैंप वॉक करते दिखा 177 किलो का बकरा, लोग बोले- वाह...
4 जून को आरा से रवाना होने वाली 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन में समाप्त होगी और 5 जून को 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस के रूप में राउरकेला स्टेशन से प्रारम्भ होगी। इसी प्रकार 5 जून को 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार, राउरकेला-दुर्ग के मध्य व 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार, दुर्ग-राउरकेला के मध्य रद्द रहेगी।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ में ट्रेन कैंसिल | मध्य प्रदेश में ट्रेन कैंसिल | Train Cancelled List | MP CG की 22 ट्रेन कैंसिल | MP CG Train Cancelled

ये ट्रेनें रद्द
- 22 और 29 जून 2024 को जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12194 जबलपुर - यशवंतपुर एक्सप्रेस के दो फेरे निरस्त।
- 23 और 30 जून 2024 यशवंतपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12193 यशवंतपुर - जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के दो फेरे निरस्त।
- 25 जून एवं 02 जुलाई को बिलासपुर से चलने वाली 22619 बिलासपुर-तिरुनेलवेली जं. एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 23 एवं 30 जून को तिरुनेलवेली से चलने वाली 22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 24 जून एवं 1 जुलाई को बिलासपुर से चलने वाली 22815 बिलासपुर-एर्णाकुलम जंएक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 24 जून एवं 1 जुलाई को बिलासपुर से चलने वाली 22815 बिलासपुर-एर्णाकुलम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 26 जून एवं 3 जुलाई को एर्णाकुलम से चलने वाली 22816 एर्णाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 26, 29 जून एवं 3, 6 जुलाई को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 24, 27 जून एवं 1 एवं 4 जुलाई को कोचुवेलि से चलने वाली 22648 कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 24 जून को सिकंदराबाद से चलने वाली 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
- 27 जून को रक्सौल से चलने वाली 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
- 26 जून को सिकंदराबाद से चलने वाली 07007 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
- 28 जून को रक्सौल से चलने वाली 07008 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
- 22 एवं 29 जून को हैदराबाद से चलने वाली 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
- 25 जून एवं 2 जुलाई को रक्सौल से चलने वाली 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
- 24, 26 जून एवं 1, 3 जुलाई को पटना से चलने वाली 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
- 26 जून एवं 3 जुलाई को हैदराबाद से चलने वाली 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
- 28 जून एवं 5 जुलाई को सिकंदराबाद से चलने वाली 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
ये खबर पढ़िए... जोरदार रहा BJP के स्टार प्रचारकों का स्ट्राइक रेट, कोरबा में कांग्रेस की जीत का श्रेय प्रियंका को
पांच जून को रद्द होने वाली गाड़ियां
- 5 जून को टाटानगर व नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 5 जून को टाटानगर व बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
ये खबर पढ़िए... सिंहस्थ के पहले सजाया जा रहा महाकाल लोक, नई मूर्तियां बनाने ओडिशा के कलाकार जुटे
ये ट्रेन होंगी लेट
- 4 जून को एलटीटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 4 जून को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18478 एक्सप्रेस 3 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी।
- 4 जून को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रवाना होगी।
- 5 जून को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से रवाना होगी।
ये खबर पढ़िए... बकरों का रैंप वॉक : सज-धजकर रैंप वॉक करते दिखा 177 किलो का बकरा, लोग बोले- वाह...
इन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित
- 22 जून एवं 5 जुलाई को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20805 विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
- 22 जून एवं 5 जुलाई को नई दिल्ली चलने वाली गाड़ी संख्या 20806 नई दिल्ली- विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
- 27 जून एवं 4 जुलाई को विशाखापटनम से चलने वाली 20803 विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
- 23 एवं 30 जून को गांधीधाम से चलने वाली 20804 गांधीधाम-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
- 23 एवं 30 जून को पूरी से चलने वाली 20819 पूरी-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
- 26 जून एवं 3 जुलाई को ओखा से चलने वाली 20820 ओखा-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
- 24, 28 जून एवं 1, 5 जुलाई को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12803 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
- 23, 26, 30 जून एवं 3 जुलाई को निज़ामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12804 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
डेस्टिनेशन से पहले समाप्त और प्रारम्भ होने वाली गाड़ियां
4 जून को आरा से रवाना होने वाली 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन में समाप्त होगी और 5 जून को 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस के रूप में राउरकेला स्टेशन से प्रारम्भ होगी। इसी प्रकार 5 जून को 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार, राउरकेला-दुर्ग के मध्य व 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार, दुर्ग-राउरकेला के मध्य रद्द रहेगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ में ट्रेन कैंसिल | मध्य प्रदेश में ट्रेन कैंसिल | Train Cancelled List | MP CG की 22 ट्रेन कैंसिल | MP CG Train Cancelled
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava