महासमुंद कलेक्टोरेट में भारी पुलिस फोर्स तैनात...इस मामले ने पकड़ा तूल

Marut raj | Dec 06, 2024, 14:25 IST
Share
Mahasamund Municipal Council President Assault Case the sootr
Mahasamund Municipal Council President Assault Case the sootr

महासमुंद नगर पालिका परिषद में 27 नवंबर को अध्यक्ष राशि महिलांग और पूर्व पार्षद पंकज साहू के बीच मारपीट हुई थी। इस पूरी घटना की सिटी कोतवाली पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई गई थी। यह मामला बढ़ता जा रहा है।

Mahasamund Municipal Council President Assault Case : महासमुंद नगर पालिका में घुसकर अध्यक्ष के साथ मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि, इस केस के आरोपी नेता ने कोतवाली थाने में सरेंडर कर दिया था। उन्हें जेल भी भेज दिया गया है, लेकिन पीड़ित महिला नगर पालिका अध्यक्ष इतनी भर कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। शुक्रवार को इसी मामले को लेकर कलेक्टोरेट में भारी पुलिस फोर्स तैनात करना पड़ा।

रानू साहू को करोड़ों रुपए देने वाले द्विवेदी को ED ने किया गिरफ्तार

पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी

क्या है पूरा मामला, इस तरह समझिए

महासमुंद नगर पालिका परिषद में 27 नवंबर को अध्यक्ष राशि महिलांग और पूर्व पार्षद पंकज साहू के बीच मारपीट हुई थी। इस पूरी घटना की सिटी कोतवाली पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग की रिपोर्ट पर पूर्व पार्षद पंकज साहू के खिलाफ लूट, गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस केस में आरोपी पंकज साहू ने कोतवाली थाने में सरेंडर कर दिया था। गिरफ्तारी देने से पहले दोपहर 1.30 बजे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ उन्होंने मीडिया से चर्चा की। इसमें उन्होंने बताया कि 2010 राशि महिलांग के कार्यकाल में मेरी दुकान तोड़ी गई थी। मेरे साथ मेरे पिता और भाई को जेल भेजा था।

नक्सली हमले में 1 जवान शहीद,BSF-DRG की टीम नक्सलियों के एंबुश में फंसी

पंकज साहू ने भी दर्ज कराया केस पूर्व पार्षद पंकज साहू ने भी नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग उनके पति त्रिभुवन महिलांग, अंकित महिलांग, पूर्व पार्षद कपील साहू, अरिश अनवर सहित अन्य करीब 15 लोगों के विरुद्ध लूट, मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने धमकी दिए जाने की रिपोर्ट लिखाई है।

कलेक्टोरेट में पुलिस फोर्स इसलिए किया तैनात

जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग एससी जाति से आती हैं। इस मामले की सही जांच की मांग को लेकर सर्व अनुसूचित जाति समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन देने का फैसला किया है। मामला तूल न पकड़ जाए, इसके लिए एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। समाज प्रमुखों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे रखी हैं। एसपी आशुतोष सिंह का कहना है कि पुलिस का अपना विवेक है और जांच में जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी।

फर्जी अंकसूची के जरिए नौकरी हासिल करने वाली गिरफ्तार...पढ़िए पूरा केस

FAQ

  1. महासमुंद नगर पालिका में मारपीट का मामला कैसे शुरू हुआ ?
    27 नवंबर को महासमुंद नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष राशि महिलांग और पूर्व पार्षद पंकज साहू के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। राशि महिलांग ने पंकज साहू पर लूट, गाली-गलौज, मारपीट, और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई।
  2. पूर्व पार्षद पंकज साहू ने क्या आरोप लगाए और क्या कदम उठाए ?
    पंकज साहू ने भी राशि महिलांग, उनके पति त्रिभुवन महिलांग और अन्य लोगों पर लूट, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी से पहले मीडिया से चर्चा में 2010 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी दुकान तोड़ी गई थी और उनके परिवार को जेल भेजा गया था।
  3. पुलिस फोर्स कलेक्टोरेट में क्यों तैनात की गई ?
    राशि महिलांग एससी जाति से संबंधित हैं, और सर्व अनुसूचित जाति समाज ने इस मामले की सही जांच की मांग को लेकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया। मामले को बढ़ने से रोकने के लिए एहतियातन कलेक्टोरेट में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। एसपी ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Mahasamund News
  • महासमुंद न्यूज
  • mahasamund
  • mahasamund news in hindi
  • महासमुंद न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि