छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर 2500 संस्थानों को थमाया नोटिस

Sanjay Dhiman | Oct 12, 2025, 18:43 IST
Share
women sefty essue in Cg
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के वर्क प्लेस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 2500 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उठाया गया है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में महिलाओं के लिए शिकायत समिति बनाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दिए गए हैं। सरकार ने राजधानी रायपुर के ढाई हजार से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।

समिति का गठन नहीं तो 50 हजार जुर्माना

सरकार ने ऐसे संस्थानों को नोटिस दिया है जहाँ दस या अधिक महिलाएं काम करती हैं। इन वर्क प्लेस पर महिला शिकायत समिति बनाना जरूरी किया गया है।

यह समिति महिलाओं की शिकायत सुनने व उन्हें हल करने का काम करेगी। समिति में एक सीनियर महिला कर्मचारी अध्यक्ष होगी, साथ में चार अन्य सदस्य बनाए जाएंगे।

ऐसी समिति नहीं बनाने पर उस कॉर्पोरेट या वर्क प्लेस पर 50 हजाररुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इस समिति के नंबर सभी महिला कर्मचारियों को दिए जाएंगे, जिससे वे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में मानसून की उल्टी गिनती शुरू, सर्द हवाओं की एंट्री, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

अंबानी के वनतारा में छत्तीसगढ़ की बाघिन बिजली की मौत, इलाज में देरी पर उठे सवाल

12 अगस्त को जारी हुआ था आदेश

महिला शिकायत समिति का आदेश 12 अगस्त को जारी हुआ था। इस आदेश के बाद भी छत्तीसगढ़ की अधिकांश संस्थाओं ने ऐसी समिति नहीं बनाई। अब सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब तक प्रदेश में 2700 संस्थानों ने ऐसी समिति बनाई है। प्रदेश के कई बड़े जिलों में इस आदेश पर अमल नहीं हुआ है। अकेले रायपुर में ही सरकार ने 2500 संस्थाओं को नोटिस दिए हैं।

महिला सुरक्षा पर सरकार की कार्रवाई को ऐसे समझें

समितियों का गठन जरूरी: छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी सरकारी और निजी संस्थानों में महिला शिकायत समितियों का गठन अनिवार्य कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई: यह पहल सुप्रीम कोर्ट के 12 अगस्त के आदेश पर दिया गया है।

जुर्माना और सार्वजनिक सूचना: अगर संस्थान ने महिला शिकायत समिति का गठन नहीं किया, तो उस पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

सुरक्षित माहौल देना उद्देश्य: इस कदम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना है।

आगे की योजना: राज्य सरकार ने अगले कुछ महीनों में सभी संस्थानों में महिला शिकायत समितियों के गठन को पूरी तरह से लागू करने का लक्ष्य रखा है।

कलेक्टर करेंगे मॉनिटरिंग

राज्य सरकार अब हर संस्थान में इन समितियों का गठन करना चाहती है। हर ज़िले के कलेक्टर को ज़िले की सभी संस्थाओं में यह समिति बनाने की ज़िम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर इस बात की भी मॉनिटरिंग करेंगे कि ये समितियां ठीक से काम करें। इस पूरी योजना का मकसद महिलाओं को वर्क प्लेस (कार्यस्थल) पर सुरक्षित माहौल देना है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ के NHM कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सरकार ने बढ़ाई 5 प्रतिशत सैलरी, 14 हजार कर्मचारियों को होगा फायदा

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: 570 करोड़ की वसूली... कोडवर्ड में होती थी बात, ED की चार्जशीट में बड़े खुलासे

इन संस्थानों में समिति अनिवार्य

प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी ऑफिसों के साथ ही प्राइवेट संस्थाओं के लिए यह नियम लागू किया है। इसके साथ ही सभी प्रकार की दुकानें, मॉल, स्कूल, निजी अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट और फैक्ट्रियां भी इस नियम के दायरे में आती हैं।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • संस्थानों को नोटिस जारी
  • 50 हजार जुर्माना
  • महिला शिकायत समिति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती