राजधानी में सूटकेस में मिली युवक की लाश, ऊपर से भरा था सीमेंट
Kanak Durga Jha | Jun 24, 2025, 10:26 IST
man body found suitcase raipur filled with cement the sootr
एक बड़ी पेटी के अंदर सूटकेस में एक युवक की लाश मिली है। हत्यारे ने युवक का कत्ल कर पहले उसे सूटकेस में डाला। इसके बाद ऊपर से सीमेंट डाल दिया।
Raipur Murder Case : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आए दिन वारदात बढ़ती जा रही है। मां-बेटी के डबल मर्डर केस के बाद के बार फिर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बड़ी पेटी के अंदर सूटकेस में एक युवक की लाश मिली है। हत्यारे ने युवक का कत्ल कर पहले उसे सूटकेस में डाला। इसके बाद ऊपर से सीमेंट डाल दिया।
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मानसून के एक्टिव होने पहले होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी
इस हालत ने लाश के मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है। बता दें कि यह पूरा मामला डीडी नगर थाना इलाके के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की है। जब लाश के मिलने की खबर फैली तो कॉलोनी में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले में पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को इंद्रप्रस्थ इलाके के वंडरलैंड वाटर पार्क के पास सुनसान इलाके में एक बड़ी पेटी संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। जिसके अंदर सूटकेस था। जब राहगीरों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूटकेस खोल कर देखा तो अंदर का एक युवक का शव मिला। जिसे बुरी तरह मोड़कर रखा गया था। उसके पैर बंधे हुए थे। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
ये खबर भी पढ़िए...4 करोड़ रुपए खर्च कर भिलाई के रिसाली में नालंदा परिसर बनाएगी सरकार
पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कॉलोनी और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को किसने और कब यहां रखा है।
ये खबर भी पढ़िए...सरकारी दुकानों से बिक रही मिलावटी शराब... प्लेसमेंट एजेंसी-अफसर मिलकर कर रहे गड़बड़ी
आरोपी ने प्लानिंग के तहत लाश को कार से लेकर गए। कार इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से सुबह 9.50 बजे निकली। इसमें दो लोग सवार दिख रहे हैं। करीब ही एक ईवी सवार भी संदिग्ध है। जिस अल्टो कार में लाश ले जाई गई, वह सेंट्रो का नंबर है। यह नंबर विजय भूषण के नाम पर दर्ज है। रजिस्ट्रेशन 20 साल पुराना है। मृतक की पहचान नहीं हुई है। झाड़ियों में जहां लाश भरी पेटी फेंकी गई है, वहां से करीब 100 मीटर दूर बस्ती है।
Raipur Crime News | रायपुर में सूटकेस में मिली लाश | crime news | chhattisgarh crime news | Crime News Raipur | Crime news The sootr
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मानसून के एक्टिव होने पहले होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी
सूटकेस में मिली लाश
जानिए क्या है पूरा मामला ?
ये खबर भी पढ़िए...4 करोड़ रुपए खर्च कर भिलाई के रिसाली में नालंदा परिसर बनाएगी सरकार
आसपास के CCTV खंगाले जा रहे
ये खबर भी पढ़िए...सरकारी दुकानों से बिक रही मिलावटी शराब... प्लेसमेंट एजेंसी-अफसर मिलकर कर रहे गड़बड़ी
कार इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से सुबह 9.50 बजे निकली
Raipur Crime News | रायपुर में सूटकेस में मिली लाश | crime news | chhattisgarh crime news | Crime News Raipur | Crime news The sootr
FAQ
- रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किस हालात में युवक की लाश मिली?
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक सुनसान इलाके में एक बड़ी पेटी मिली, जिसके अंदर एक सूटकेस था। जब सूटकेस खोला गया तो उसमें एक युवक की लाश मिली। शव को मोड़कर रखा गया था और उसके पैर बंधे हुए थे। लाश पर सीमेंट भी डाला गया था। - पुलिस इस मामले की जांच कैसे कर रही है?
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि सूटकेस को वहां किसने और कब रखा। - हत्या के मामले में संदिग्ध वाहन और लोग कौन-कौन हैं?
CCTV फुटेज के अनुसार, एक अल्टो कार जिसमें दो लोग सवार थे, सुबह 9:50 बजे इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से निकली थी। उस कार का नंबर एक सेंट्रो गाड़ी से मेल खाता है जो विजय भूषण के नाम रजिस्टर्ड है। इसके अलावा, एक ईवी सवार व्यक्ति भी संदिग्ध माना जा रहा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari