3 लाख का आम! जानिए क्यों मियाजाकी की रखवाली कर रहे खूंखार डॉग्स

Harrison Masih | Jun 09, 2025, 09:59 IST
Share
Mango worth 3 lakhs Miyazaki mango festival raipur chattisgarh the sootr
Mango worth 3 lakhs Miyazaki mango festival raipur chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव में देश-दुनिया की हजारों किस्मों के आमों की महक और स्वाद ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव में देश-दुनिया की हजारों किस्मों के आमों की महक और स्वाद ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लेकिन सबका ध्यान खींचा जापान के विश्वप्रसिद्ध और दुनिया के सबसे महंगे आम ‘मियाजाकी’ ने, जिसकी कीमत 3 लाख 45 हजार रुपए प्रति आम तक जाती है। इस आम को महज देखने के लिए भी भीड़ उमड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में आम महोत्सव में ढाई किलो का एक आम, कीमत 1500 रुपए; ''नूरजहां'' के चर्चे, आम्रपाली, मल्लिका भी लुभा रहा

बस्तर के जंगल से लेकर अफगानिस्तान-पाकिस्तान तक के आम

इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के जंगलों में उगने वाले छोटे, गोल-मटोल देसी आमों से लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान की विदेशी वैरायटी भी पेश की गई हैं। इन आमों के स्वाद, बनावट और सुगंध ने आम लोगों से लेकर विशेषज्ञों तक को आकर्षित किया।

हूर पाकिस्तानी पर विवाद, नेम प्लेट हटाई गई

महोत्सव के दौरान "हूर पाकिस्तानी" नामक एक आम की वैरायटी भी प्रदर्शित की गई, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। ‘हूर’ शब्द को पाकिस्तान की अप्सरा से जोड़कर देखे जाने और नाम को लेकर आपत्ति जताए जाने के बाद आयोजकों ने उसकी नेम प्लेट हटा दी। आयोजकों ने सफाई दी कि नाम को लेकर भ्रम की स्थिति बनी थी।

ये खबर भी पढ़ें... Weather Update: जल्द ही प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

बिना गुठली वाला 'सिंधू' आम भी आकर्षण का केंद्र

पाकिस्तान और भारत, दोनों में उगने वाला ‘सिंधू आम’ भी इस बार चर्चा में रहा। इसकी खासियत यह है कि यह लगभग बिना गुठली वाला होता है। विशेषज्ञ इसे 'सीड-लेस मैंगो' के नाम से पहचानते हैं।

360 डिग्री सुरक्षा में 'मियाजाकी', नहीं बिकते सिर्फ शोकेस होते हैं

सूरजपुर जिले के कमलपुर क्षेत्र में रहने वाले कोल इंडिया के रिटायर्ड जीएम राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने अपने निजी बाग में जापान, अफगानिस्तान, थाईलैंड, फिलिपींस जैसे देशों के प्रीमियम आम उगाए हैं। उन्होंने बताया कि मियाजाकी आम की सुरक्षा के लिए दो अल्सेशियन डॉग्स और CCTV कैमरे लगाए गए हैं। यह आम वे केवल शौकिया तौर पर उगाते हैं, और इसे बेचते नहीं, केवल प्रदर्शनों में शोकेस करते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी हुए आमों के दीवाने

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महोत्सव का दौरा करते हुए कई किस्मों के आम देखे और सबसे बड़ा आम उठाकर फोटो खिंचवाई। उन्होंने कहा कि, "आज मैंने कई ऐसी आमों की प्रजातियां देखी जो जीवन में पहली बार देख रहा हूं। इनमें से बीजापुर की ‘हाथीझुल’ किस्म तो एक अद्भुत उदाहरण है, जिसका वजन 2 से 4 किलो तक होता है।”

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के मंत्रियों ने सीखी सुशासन और नेतृत्व की बारीकियां

2000+ वैरायटी, 450+ किसान, 56 आम से बने व्यंजन

इस महोत्सव में 2000 से ज्यादा किस्मों के आम, 450 से अधिक किसानों की भागीदारी और 56 आम से बने व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन को देखने के लिए दूर-दूर से आम प्रेमी, किसान, बागवानी विशेषज्ञ और अधिकारी पहुंचे।

विदेशी आमों की पैदावार में छत्तीसगढ़ की मिट्टी बनी वरदान

राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि सरगुजा क्षेत्र की मिट्टी और वातावरण विदेशी आम की किस्मों की पैदावार के लिए बेहद अनुकूल है। यही कारण है कि जापान के मियाजाकी जैसे आम यहां अच्छे से फल-फूल रहे हैं।

राष्ट्रीय आम महोत्सव सिर्फ एक फलों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि कृषि, संस्कृति, स्वाद और विविधता का जीवंत संगम बन गया है। यह आयोजन न केवल आमों की नई वैरायटी से लोगों को अवगत करवा रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ को फलों के अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर उभारने का भी अवसर दे रहा है। अगर आप आम प्रेमी हैं, तो यह महोत्सव किसी स्वर्गिक अनुभव से कम नहीं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने फीस में की भारी वृद्धि, सदस्यों ने जताई आपत्ति

mango festival | Miyazaki mango | Raipur | chattisgarh | जापान का मियाजाकी आम | मैंगो फेस्टिवल

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Raipur
  • Miyazaki mango
  • मियाजाकी आम
  • mango festival
  • chattisgarh
  • मैंगो फेस्टिवल
  • जापान का मियाजाकी आम
  • राष्ट्रीय आम महोत्सव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा