मंत्रालय में इस इस दिन से लागू होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली, कर्मचारी AEBAS पर कर लें रजिस्ट्रेशन
Harrison Masih | Oct 22, 2025, 16:31 IST
mantralaya-employees-aebas-registration-biometric-attendance-2025 the sootr
छत्तीसगढ़ मंत्रालय अब पूरी तरह डिजिटल उपस्थिति प्रणाली की ओर बढ़ रहा है। मंत्रालय महानदी भवन में AEBAS सिस्टम लागू होगा, जिसके तहत हर अधिकारी और कर्मचारी की उपस्थिति अब आधार से जुड़े बायोमेट्रिक सिस्टम से दर्ज होगी।
Raipur. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (अधीक्षण शाखा) ने मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए Aadhaar Enabled Biometric Attendance System (AEBAS) लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह नई प्रणाली 1 दिसंबर 2025 से पूर्ण रूप से प्रभावी होगी।
ये खबर भी पढ़ें... नवा रायपुर मंत्रालय में प्रवेश के लिए हाई-टेक आईडी कार्ड अनिवार्य, रंग-कोडेड फीते से होगी पहचान
मंत्रालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने के लिएसामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के भारसाधक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि 7 नवंबर 2025 तक सभी अधिकारी एवं कर्मचारी AEBAS पोर्टल पर अपना स्व-पंजीकरण (Self Registration) पूरा करें। पंजीकरण के लिए विभागीय पोर्टल: https://cggad.attendance.gov.in
पंजीकरण के बाद अधिकारी और कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए AadhaarFaceRD (UIDAI) और AadhaarBAS (NIC) मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यदि पंजीकरण के दौरान किसी कर्मचारी को समस्या आती है, तो वे सामान्य प्रशासन विभाग के पीयूष दुबे (मो. 7987582401) से संपर्क कर सकते हैं।
सामान्य प्रशासन के इस नए आदेश का कर्मचारी अधिकारी विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी नेता महेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि नवा रायपुर शिफ्ट होने के सैकड़ों आवेदन संपदा कार्यालय में शासन के पास लंबित पड़ें हैं। सरकार के पास कर्मचारियों को नवा रायपुर में बसाने का कोई प्लान नहीं है। इसी कारण से 90 प्रतिशत कर्मचारी अधिकारियों को रायपुर से नवा रायपुर आना जाना करना पड़ता है।
ऐसे में ही कर्मचारी अधिकारियों का 2 घंटा अतिरिक्त समय लगता है। ऐसी स्थिति में बायोमैट्रिक सिस्टम जबरिया थोपना कारखाना पद्धति को लागू करना ही है, शासन को क्वालिटी वर्क पर ध्यान देना चाहिए। इस नियम सेे कर्मचारियों का मनोबल टूटेगा और काम की गुणवत्ता प्रभावित होगी। शासन को कंडम हो चुकी बसों पर भी ध्यान देना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें... रिटायर्ड अग्निवीरों की मेंटरशिप करेगी केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय के पास भविष्य की जिम्मेदारी
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागीय सचिवों से कहा है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दें। इस प्रणाली के लागू होने से मंत्रालयों में उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित होगी, और 1 दिसंबर 2025 से यह पूर्ण रूप से प्रभावशील हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... नवा रायपुर मंत्रालय में प्रवेश के लिए हाई-टेक आईडी कार्ड अनिवार्य, रंग-कोडेड फीते से होगी पहचान
स्व-पंजीकरण अनिवार्य
पंजीकरण करते समय कर्मचारियों को निम्न जानकारियाँ भरनी होंगी:
- नाम
- जन्म तिथि
- लिंग
- आधार संख्या या वर्चुअल आईडी
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- संगठन/अनुभाग/इकाई का नाम
- पदनाम और कार्यालय स्थान
- कर्मचारी कोड (यदि उपलब्ध हो)
- पासपोर्ट आकार का फोटो (.jpeg, अधिकतम 150 KB)
यूनिट चयन प्रक्रिया
- स्व-पंजीकरण के समय कर्मचारियों को अपने Division/Unit का चयन करना होगा:
- भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS): GAD-2 (IAS Establishment)
- विधि विभाग के कर्मचारी: Law Department (Mantralaya)
- संसदीय कार्य विभाग के कर्मचारी: Parliamentary Affairs Department (Mantralaya)
- मंत्रालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: GAD-10
- मंत्रालयीन सेवा एवं अन्य शासकीय सेवक: GAD-8
मोबाइल ऐप से उपस्थिति दर्ज होगी
कर्मचारी नेताओं ने जताया विरोध
ऐसे में ही कर्मचारी अधिकारियों का 2 घंटा अतिरिक्त समय लगता है। ऐसी स्थिति में बायोमैट्रिक सिस्टम जबरिया थोपना कारखाना पद्धति को लागू करना ही है, शासन को क्वालिटी वर्क पर ध्यान देना चाहिए। इस नियम सेे कर्मचारियों का मनोबल टूटेगा और काम की गुणवत्ता प्रभावित होगी। शासन को कंडम हो चुकी बसों पर भी ध्यान देना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें... रिटायर्ड अग्निवीरों की मेंटरशिप करेगी केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय के पास भविष्य की जिम्मेदारी
सकारात्मक प्रभाव
संक्षेप में
- प्रणाली: Aadhaar Enabled Biometric Attendance System (AEBAS)
- लागू होने की तिथि: 1 दिसंबर 2025
- स्व-पंजीकरण की अंतिम तिथि: 7 नवंबर 2025
- पंजीकरण पोर्टल: https://cggad.attendance.gov.in
- उपस्थिति दर्ज करने के माध्यम: AadhaarFaceRD और AadhaarBAS मोबाइल ऐप
- तकनीकी सहायता: पीयूष दुबे, मोबाइल 7987582401
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari