छत्तीसगढ़ के बाजारों में छोटे नोटों की भारी किल्लत, कैट ने RBI गवर्नर से मांगी 20 करोड़ की खेप

Umeshwari Baghel | May 17, 2026, 22:39 IST
Share
market-cash-change-crisis
market-cash-change-crisis

छत्तीसगढ़ में 5, 10 और 20 रुपए के छोटे नोट और सिक्कों की भारी कमी है। कैट ने RBI गवर्नर को पत्र लिखकर 20 करोड़ रुपए के सिक्कों की तत्काल आपूर्ति की मांग की है। इससे फुटकर व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को रोजमर्रा के लेन-देन में परेशानी हो रही है।

NEWS IN SHORT

  • छत्तीसगढ़ में छोटे नोट और सिक्कों की भारी कमी
  • फुटकर व्यापारियों और दुकानदारों को लेन-देन में मुश्किल
  • कैट ने RBI गवर्नर को लिखा पत्र, 20 करोड़ सिक्कों की मांग
  • बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त स्टॉक नहीं, आम जनता परेशान
  • बढ़ती महंगाई पर पूर्व मंत्री ने केन्द्र सरकार पर हमला

NEWS IN DETAIL

Raipur। छत्तीसगढ़ की कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) इकाई ने 5, 10 और 20 रुपए के छोटे नोट और सिक्कों की कमी को गंभीर समस्या बताया है। संगठन के अनुसार अधिकांश जिलों में बैंकों के पास इनका पर्याप्त स्टॉक नहीं है। इसके कारण आम लेन-देन प्रभावित हो रहे हैं और फुटकर व्यापारियों, सब्जी विक्रेताओं, परिवहन व्यवसायियों और छोटे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

व्यापारियों और आम नागरिकों पर असर

कैट ने बताया कि छुट्टे पैसे की कमी से बाजारों में लेन-देन में कठिनाई बढ़ रही है। कई बार ग्राहकों और दुकानदारों के बीच विवाद भी सामने आ जाता है। इससे छोटे व्यापारियों की रोजमर्रा की आय पर असर पड़ रहा है और व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से नहीं चल पा रही हैं।

20 करोड़ रुपए के सिक्कों की मांग

इस मुद्दे को हल करने के लिए कैट ने आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्राको पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में 20 करोड़ रुपए के सिक्कों की तत्काल आपूर्ति की मांग की है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में छोटे नोटों और सिक्कों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

उम्मीद आवश्यक कदम उठाने की

कैट के पदाधिकारियों का कहना है कि उम्मीद है कि रिजर्व बैंक इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करेगा। पत्र की प्रतिलिपि रायपुर स्थित क्षेत्रीय निदेशक और इसकी प्रति नागपुर स्थित इश्यू डिपार्टमेंट (निर्गम विभाग) को भी प्रेषित की गई है।

317
317


महंगाई पर नाराजगी

इसी बीच पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने केन्द्र सरकार पर बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से परेशान है, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ रही है।

FAQ

  1. किस वजह से छोटे नोट और सिक्कों की कमी है?
    अधिकांश जिलों में बैंकों के पास 5, 10 और 20 रुपए के नोट और सिक्कों का पर्याप्त स्टॉक नहीं है।
  2. सबसे ज्यादा किस पर असर पड़ रहा है?
    फुटकर व्यापारियों, सब्जी विक्रेताओं, परिवहन व्यवसायियों, छोटे दुकानदारों और आम नागरिकों पर असर पड़ रहा है।
  3. कैट ने क्या कदम उठाए हैं?
    कैट ने RBI गवर्नर को पत्र भेजकर 20 करोड़ रुपए के सिक्कों की तत्काल उपलब्धता की मांग की है।
  4. सरकार या RBI की क्या भूमिका है?
    RBI को छोटे नोट और सिक्कों की आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी ताकि व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रहें।
  5. आम जनता को इससे कैसे राहत मिलेगी?
    अगर पर्याप्त नोट और सिक्के उपलब्ध हो गए, तो रोजमर्रा के लेन-देन आसानी से हो सकेंगे और विवाद कम होंगे।

यह खबरें भी पढ़े...

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इस तारीख तक करें आवेदन

आरबीआई का नया आदेश, बैंकों को ATM में 100-200 रुपए के नोट रखना जरूरी

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक्सिस, आईसीआईसीआई समेत 5 बैंकों पर लगाया 2.52 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए वजह

लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी, आरबीआई ने घटाया रेपो रेट, EMI में आएगी गिरावट

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • आरबीआई
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • महंगाई
  • आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा