26 मई को भूपेश बघेल की राजनांदगांव समेत तीन सीटों पर होगी वोटिंग, मैदान में 41 उम्मीदवार

Pratibha ranaa | Apr 24, 2024, 14:20 IST
Share
पल
पल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की साख दांव पर लगी हुई है। बीजेपी ने उनके खिलाफ शराब घोटाला, महादेव सट्टा एप घोटाला, गोठान घोटाला समेत भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाया है।

अरुण तिवारी, RAIPUR. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 26 मई को वोटिंग होगी। छत्तीसगढ़ की तीनों सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( Former Chief Minister Bhupesh Baghel ) की सीट राजनांदगांव भी है। यहां पर भूपेश बघेल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है यानी यह सीट भूपेश नाक और साख का सवाल बन गई है। इसके अलावा महासमुंद और कांकेर में भी वोट डाले जाएंगे। कुछ मतदान केंद्रों को छोड़ दिया जाए तो इन तीनों सीटों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। यहां पर 458 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। इन सीटों पर चुनावी शोर थम गया है। इन सीटों पर दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने यहां पर चुनाव प्रचार किया है।

इन तीन सीटों पर यह हैं उम्मीदवार :

  • राजनांदगांव : कांग्रेस- भूपेश बघेल, बीजेपी- संतोष पांडे
  • महासमुंद : कांग्रेस- ताम्रध्वज साहू, बीजेपी- रुपकुमारी चौधरी
  • कांकेर : कांग्रेस - विरेश ठाकुर, बीजेपी- भोजराज नाग

ये खबर भी पढ़िए...अजब- गजब: तीन दिन पहले हुई पिता की मौत, बेटी की शादी में आया बाज, गोद में बैठा और विदा के बाद उड़ गया

इन सीटों पर इतने उम्मीदवार :

  • राजनांदगांव- 13
  • महासमुंद - 16
  • कांकेर- 9

नक्सली इनकाउंटर भी बना मुद्दा :

हाल ही में कांकेर में हुए नक्सली इनकाउंटर भी यहां पर भी एक मुद्दा है। हालांकि बस्तर में पहले चरण का चुनाव हो चुका है और नक्सलियों की तरफ से कोई वारदात नहीं हुई है, इससे सुरक्षाबलों के हौसले बुलंद हैं। चुनाव आयोग ने यहां भी चाक चौबंद सुरक्षा इंतजाम किए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। हालांकि नक्सली पर्चे जारी कर और पोस्टर लगाकर मतदान का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने लोगों से निर्भय होकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।

भूपेश बघेल की साख दांव पर :

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की साख दांव पर लगी हुई है। बीजेपी ने उनके खिलाफ शराब घोटाला, महादेव सट्टा एप घोटाला, गोठान घोटाला समेत भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाया है। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभाएं हुई हैं। भ्रष्टाचार के अलावा मोदी और शाह ने नक्सली मुद्दे को भी उठाया है। बीजेपी ने तो यहां तक आरोप लगाया है कि नक्सली समस्या और आतंकवाद ही कांग्रेस का दूसरा नाम हैं। वहीं कांग्रेस ने भी यहां पर पूरी ताकत झोंकी है। राजनांदगांव में प्रियंका गांधी की सभा हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में मोदी - दो दिन में कवर करेंगे 11 सीट, आज सागर और बैतूल में रैली तो भोपाल में रोड शो

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • Former Chief Minister Bhupesh Baghel
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • Bhupesh Baghel
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा