MCB सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, चारों की मौत

Harrison Masih | Jun 16, 2025, 17:16 IST
Share
MCB road accident Car hits friends returning from birthday party four died the sootr
MCB road accident Car hits friends returning from birthday party four died the sootr

छत्तीसगढ़ के शांत माने जाने वाले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवाओं की जान चली गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

छत्तीसगढ़ के शांत माने जाने वाले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवाओं की जान चली गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की वजह बनी तेज रफ्तार और शराब का नशा, जो चार परिवारों पर कहर बनकर टूटा।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, आरोपी स्नेहिल गुप्ता शराब के नशे में तेज़ रफ्तार कार चला रहा था और मरवाही की ओर जा रहा था, उसी वक्त बर्थडे पार्टी से लौट रहे चार दोस्त बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में बेकाबू कार ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी।

ये खबर भी पढ़ें... सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेटे की मौके पर मौत, मां ने अस्पताल में तोड़ा दम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंगाराम गंधर्व (25), रामावतार गोंड (30), भूपेंद्र गोंड (28) और शानू केवंट (22) सड़क पर दूर तक गिर गए। बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार जाकर एक पेड़ से भिड़ गई, जिससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

हादसे की भयावहता

राहगीरों के अनुसार, बाइक सड़क से दूर जा गिरी, युवकों के शव सड़क किनारे बिखरे पड़े थे। युवती दर्द से तड़प रही थी, जिसे लोगों ने हिम्मत दी और तुरंत एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। कार का ड्राइवर स्नेहिल गुप्ता कार में ही फंसा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें... जीपीएम में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 2 लोग, हडि्डयां तक हो गईं राख

मौत की पुष्टि और अस्पताल में अफरा-तफरी

पुलिस ने बताया कि 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक युवक और युवती ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी मृतकों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। कार चालक को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चारों मृतक अलग-अलग गांवों से थे:

गंगाराम गंधर्व – गिरारी

रामावतार गोंड – कुदरी

भूपेंद्र गोंड – बरघाट

शानू केवंट – बंधी

ये खबर भी पढ़ें... दमोह में कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा, खड़े कंटेनर को ट्रक ने मारी टक्कर, एक मृतक का सिर ही हो गया गायब

कानूनी कार्रवाई शुरू

एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिम्मेदार कौन?

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नशे में गाड़ी चलाना कब तक जान लेता रहेगा? सड़क पर चल रहे निर्दोष लोग कब तक इसका शिकार बनते रहेंगे? परिवारों की खुशियां एक झटके में तबाह हो गईं, और एक बर्थडे पार्टी लौटने की मासूम सी यात्रा, चार घरों के मातम में बदल गई।

ये खबर भी पढ़ें... DAMOH:फिल्मी स्टाइल में हुआ सड़क हादसा, हवा में कई फिट ऊपर उछली कार, ट्रेक्टर के कर डाले दो टुकड़े

MCB सड़क हादसा | सड़क हादसे में चार की मौत | कार ने बाइक को मारी टक्कर | chattisgarh road accident | manendragarh

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • कार ने बाइक को मारी टक्कर
  • manendragarh
  • chattisgarh road accident
  • MCB सड़क हादसा
  • सड़क हादसे में चार की मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग