3 मार्च को बजट पेश करेंगे मंत्री OP चौधरी... करेंगे बड़ी घोषणा

Kanak Durga Jha | Feb 27, 2025, 17:24 IST
Share
Minister OP Choudhary will present the budget on March 3
Minister OP Choudhary will present the budget on March 3

Budget 2025 : साय सरकार का मुख्य बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक का होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को बजट करेंगे।

साय सरकार का मुख्य बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक का होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को बजट करेंगे। इस दौरान वे मुख्य बजट में कई नई योजनाओं के साथ- साथ कई घोषणाएं भी करेंगे। बता दें कि वित्त विभाग ने बजट प्रस्ताव तैयार करने के पहले विभागों से पिछली बार से इस बार 8 प्रतिशत ग्रोथ करते हुए प्रस्ताव देने को कहा था।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव... गरज-चमक के साथ कराएगा बारिश

तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा

इस लिहाज से इस बार मुख्य बजट एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए से अधिक का होगा। इसकी थोड़ी से जानकारी भी भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा में तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान दी थी। उन्होंने कहा था कि तृतीय अनुपूरक बहुत ही बढ़िया है। इससे बढ़िया मुख्य बजट भी क्योंकि इस बार का बजट एक लाख 60 हजार करोड़ से अधिक का आने वाला है। बता दें कि पिछला मुख्य बजट एक लाख 47 हजार करोड़ रुपए का था।

ये खबर भी पढ़िए...जिस केमिकल से स्कूल में बच्चों ने ब्लास्ट किया,आसानी से मिल रहा ऑनलाइन

बता दें कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि प्रदेश का मुख्य बजट हर वर्ग के लिए अच्छा होगा। राज्य के आर्थिक विकास की गति को तेज किया जा सके, इस लेकर कार्य जारी है। रीफॉर्म और गुड गर्वर्नेंस पर सरकार का विशेष फोकस रहेगा।

ये खबर भी पढ़िए...CG Board Exam 2025 : 10वीं-12वीं बोर्ड के इन स्टूडेंट्स को मिलेंगे बोनस अंक

पंचायत व नगरीय निकाय के लिए ज्यादा हो सकती हैं घोषणाएं

मुख्य बजट में वित्त मंत्री द्वारा पंचायत और नगरीय निकायों में विकास कार्यों के साथ नई योजनाओं की ज्यादा घोषणा कर सकते हैं। निकाय और पंचायत चुनाव में भी भाजपा को जनता ने प्रचंड जीत दिलाई है। इसलिए अब सरकार पर दबाव भी है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए ज्यादा-ज्यादा से योजनाएं और घोषणाएं की जानी हैं। इसके अलावा आदिवासी वर्गों के लिए बजट में कुछ प्रावधान किए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...किसानों को फ्री में बिजली देगी साय सरकार... 19762 करोड़ का बजट पेश

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • बजट
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg political news
  • cg news today
  • Chhattisgarh Political News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा