/sootr/media/media_files/2025/05/09/m9eY2dE5BR5L1XQ2drP0.jpg)
छत्तीसगढ़ के पात्र हितग्राहियों के पीएम आवास का सपना जल्द पूरा होगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के साढ़े तीन लाख पात्र हितग्राहियों को आवास की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि सुशासन तिहार में सबसे ज्यादा पीएम आवास की मांग आ रही है। इसे देखते हुए 13 मई को अंबिकापुर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह लोगों को पीएम आवास प्रदान करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल
उन्होंने कहा कि आवासहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए आवास प्लस-प्लस के लिए सर्वे किया जा रहा है। सभी आवासहीन इस सर्वे को करा लें, जिससे कि उन्हें आवास मिल सके। सीएम ने कहा कि सुशासन तिहार में कई तरह की मांगें आ रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री आवास, गैस कनेक्शन समेत कई मांगें शामिल हैं। साय गुरुवार - को सूरजपुर जिले के दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी 11 हजार पंचायतों में एक साल के भीतर बैंकिंग सुविधा मिलने लगेगी। इसी तरह सुशासन लाने के लिए भ्रष्टाचार के सभी रास्ते धीरे-धीरे बंद कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...मां के सामने नन्हे बच्चे ने तोड़ दिया दम... तालाब में डूबा इकलौता बेटा
गुमेटी घाट को पर्यटन बनाने 82 करोड़
सीएम ने कहा कि सरकार नए-नए रिफॉर्म लाकर भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर रही है। भ्रष्टाचार को रोकने भूमि रजिस्ट्री के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं। साय ने इस मौके पर गुमेटी घाट को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने 81.90 करोड़ और सरना-देवगुड़ी के विकास के लिए 45.42 लाख रुपए की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न सड़कों, पुल-पुलियों के लिए 48 करोड़ 26 लाख रुपए की मंजूरी दी।
ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान फैला रहा अफवाह, पुलिस ने लोगों से की अपील...
रजिस्ट्री में किए क्रांतिकारी बदलाव
साय ने कहा कि अब जमीन के ऑनलाइन रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण भी उसी दिन हो जा रहा है। पहले भूमि की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए महीनों चक्कर काटना पड़ता था। अब रिफॉर्म के बाद एक ओर जहां भूमि की रजिस्ट्री में होने वाली धोखाधड़ी रूकेगी, वहीं लोगों को सुविधा भी मिलेगी। इसी प्रकार पारिवारिक दान और हक त्याग के मामलों को भी आसान किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...जम्मू एयरपोर्ट पर आतंकी हमला... रायपुर में हाई अलर्ट जारी
FAQ
PM awas | pm awas yojana gramin | pm awas yojana 2025 | केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान | Union Minister Shivraj Singh Chouhan | SHIVRAJ SINGH CHOUHAN