यहां मिला 6 दिन से लापता जोड़ा, इस वजह से घर से निकले थे पति-पत्नी

thesootr Desk | Jun 20, 2025, 16:57 IST
Share
marut raj - 2025-06-20T162639.734
missing Husband and wife found in dongargarh the sootr

लापता नवविवाहित जोड़ा सकुशल मिल गया है। जोड़े को छुईखदान पुलिस ने डोंगरगढ़ से बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस को जोड़े को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया है। यह जोड़ा पिछले छह दिनों से लापता था।

खैरागढ़। लापता नवविवाहित जोड़ा सकुशल मिल गया है। जोड़े को छुईखदान पुलिस ने डोंगरगढ़ से बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस को जोड़े को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया है। यह जोड़ा पिछले छह दिनों से लापता था। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी पारिवारिक विवाद की वजह से बिना बताए घर से डोंगरगढ़ चले गए थे।

14 जून को घर से निकले थे

ये खबर भी पढ़ें... मिल गए मध्यप्रदेश के लापता कर्मचारी, डेटा अपडेट न होने से थी गफलत

जानकारी के मुताबिक मुहडबरी गांव निवासी नरेंद्र वर्मा (उम्र 28 साल) अपनी पत्नी ट्विंकल वर्मा (उम्र 25 साल के साथ 14 जून को घर से निकले थे । नरेंद्र पत्नी के साथ उसके मायके चकनार गांव जा रहे थे। लेकिन जब वो वहां नहीं पहुंचे तो घरवालों को घबराहट हुई। परिजन ने आनन-फानन में जोड़े के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन दोनों के फोन बंद मिले। जिसके बाद परिजन को अनहोनी की आशंका हुई।

आपसी विवाद में छोड़ा था घर

ये खबर भी पढ़ें... UP का कपल सिक्किम में लापता, पिता ने सीएम योगी से लगाई गुहार, कहा- बेटे, बहू को ढूंढ़े बिना नहीं लौटूंगा
काफी तलाश के बाद जब जोड़े का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन ने छुईखदान ताना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। काफी खोजबीन के बाद आखिरकार 20 जून को पुलिस ने दोनों को खोज निकाला। बरामदगी के बाद पुलिस ने जोड़े को थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि वे आपसी विवाद की वजह से कुछ दिन अकेले रहना चाहते थे इसलिए किसी को बताए बिना ही घर से निकलकर डोंगरगढ़ चले गए थे।

ये खबर भी पढ़ें... ओंकारेश्वर में चार युवा नर्मदा नदी में डूबे, दो को बचाया, एक की मौत और एक लापता

पुलिस ने परिजन को सौंपा

पुलिस ने पति-पत्नी को सकुशल उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों सुरक्षित हैं और परिजन से मिलने के बाद विवाद भी सुलझा लिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की स्थिति में परिवार या पुलिस को जानकारी दें ताकि वक्त रहने उचित कार्रवाई की जा सके।

डोंगरगढ़ में मिला लापता जोड़ा | लापता पति-पत्नी बरामद | Missing couple found | Dongargarh

ये खबर भी पढ़ें... Madhya Pradesh में कैबिनेट ने दी थी 3 श्रम कानूनों के संशोधन को मंजूरी | सड़क पर उतरेंगे कर्मचारी ?

Tags:
  • Dongargarh
  • खैरागढ़
  • डोंगरगढ़ में मिला लापता जोड़ा
  • लापता पति-पत्नी बरामद
  • Missing couple found
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा