नगर निगम चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, विधायकों-सांसदों को मिला टारगेट

Kanak Durga Jha | Published:
Share
MLAs and MPs got target Municipal elections
MLAs and MPs got target Municipal elections

छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करने कांग्रेस-भाजपा दलों ने जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही है। इसके लिए भाजपा दल ने अपने विधायकों-सांसदों को टारगेट दिया है।

छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगर निगम चुनाव होने वाला है। इसे लेकर भाजपा-कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। चुनाव में जीत दर्ज करने दोनों ही पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही है। इसके लिए भाजपा दल ने अपने विधायकों-सांसदों को टारगेट दिया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को भाजपा सदस्यता वॉर रूम का उद्घाटन किया गया। सितंबर की शुरुआत में PM मोदी खुद भाजपा की सदस्यता लेंगे।

1 सितंबर से शुरू होगा अभियान

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा सदस्यता वॉर रूम की शुरुआत की गई है, जिसके लिए जिला और मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई है और सदस्यता अभियान की तैयारी चल रही है।

उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहले सदस्य बनेंगे। इसके बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे और पुराने सदस्य भी पार्टी में सदस्यता लेंगे।



नेताओं को मिला टारगेट

इस अभियान की सफलता के लिए भाजपा दल ने पार्टी के विधायकों-सांसदों को काम पर लगा दिया है। पार्टी ने विधायकों-सांसदों को टारगेट दिया है। इस टारगेट में सांसदों को 20-20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, वहीं विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने की लक्ष्य दिया गया है। सभी बूथों में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के लिए आज वार रूम की शुरुआत की गई है। इस वार रूम के माध्यम से प्रदेश में सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर बनाई गई रणनीति पर नजर रखी जाएगी, जिससे प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • Municipal elections
  • नगर निगम चुनाव
  • municipal elections news
  • bjp party
  • chhattisgarh BJP Government
  • छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव
  • छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव 2024
  • Municipal elections 2024
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर