छत्तीसगढ़ में थमा मानसून: तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी, 6 जिलों में यलो अलर्ट

Harrison Masih | Jun 05, 2025, 09:04 IST
Share
Monsoon halted Chhattisgarh Temperature rises 4 degrees yellow alert 6 districts the sootr
Monsoon halted Chhattisgarh Temperature rises 4 degrees yellow alert 6 districts the sootr

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है। बीते पांच दिनों से नारायणपुर और कोंडागांव जिलों से आगे मानसून नहीं बढ़ पा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

CG Wheather: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है। बीते पांच दिनों से नारायणपुर और कोंडागांव जिलों से आगे मानसून नहीं बढ़ पा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दरअसल, मानसून को आगे बढ़ाने वाले बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के सिस्टम कमजोर पड़ गए हैं। इन कमजोर मौसमी परिस्थितियों के चलते प्रदेश में बारिश थम गई है और तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को प्रदेश के किसी भी जिले में 10 मिमी तक भी बारिश नहीं हुई, जबकि एक सप्ताह पहले तक 75 जिलों में बारिश हो रही थी।

ये खबर भी पढ़ें... बेपनाह मोहब्बत में पागल हुई लड़की... पानी टंकी पर चढ़कर की ड्रामा

तापमान में तेजी से बढ़ोतरी

बारिश की कमी का सीधा असर प्रदेश के तापमान पर दिख रहा है। औसत तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। जहां मई में छत्तीसगढ़ ठंडी हवाओं और बारिश के कारण अपेक्षाकृत ठंडा रहा, वहीं अब जून की शुरुआत में गर्मी ने दोबारा दस्तक दी है।

आज यानी बुधवार को मौसम विभाग ने केवल सूरजपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर सहित 6 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाकी प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें... केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ हो तोहफा... 2,784 करोड़ रुपए दिए

बारिश का पैटर्न बिगड़ा

बीते एक सप्ताह में बारिश की गति बेहद असंतुलित रही है:

28 मई (बुधवार): 74 स्थानों पर बारिश

29 मई (गुरुवार): 27 स्थानों पर बारिश

30 मई (शुक्रवार): 25 स्थान

31 मई (शनिवार): 20 स्थान

1 जून (रविवार): 33 स्थान

2 जून (सोमवार): सिर्फ 3 स्थान

3 जून (मंगलवार): केवल 1 स्थान

4 जून (बुधवार): कहीं भी बारिश नहीं

यह गिरावट साफ दर्शाती है कि मानसून की रफ्तार बुरी तरह प्रभावित हुई है।

अब तक कितनी बारिश हुई?

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 22 मई से 28 मई के बीच प्रदेश में औसतन 53.51 मिमी बारिश हुई है। सामान्यतः मानसून के पूरे सीजन में छत्तीसगढ़ में करीब 1200 मिमी बारिश होती है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 1276.3 मिमी रहा था।

ये खबर भी पढ़ें... तेंदूपत्ता संग्रहण की बढ़ी दरों के बावजूद संग्राहकों और समितियों को नुकसान

मई में रिकॉर्ड बारिश

गौरतलब है कि मई के महीने में छत्तीसगढ़ में 360% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई थी। यह असामान्य बारिश बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और आसपास के तटीय राज्यों में बने मजबूत सिस्टम के कारण संभव हो सकी। सामान्यतः मई के 20–25 दिन प्रदेश में तेज गर्मी और लू चलने के होते हैं, लेकिन इस बार मई का पूरा महीना ठंडा और नम रहा। अब जब ये सिस्टम कमजोर हो गए हैं, तो बारिश रुक गई है और तापमान बढ़ने लगा है।

फिलहाल छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी हुई है और मौसमी सिस्टमों के कमजोर पड़ने से बारिश की संभावनाएं कम हैं। इससे प्रदेश में गर्मी दोबारा लौट आई है। हालांकि कुछ जिलों में आंशिक बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, लेकिन व्यापक बारिश के लिए प्रदेश को अभी और इंतजार करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें... IAS सौरभ कुमार की केंद्र सरकार में डायरेक्टर पद पर पोस्टिंग

cg monsoon | Temperature | yellow alert | weather | Raipur | chattisgarh | छत्तीसगढ़ में तापमान | रायपुर

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • रायपुर
  • मानसून
  • weather
  • Temperature
  • yellow alert
  • यलो अलर्ट
  • chattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में तापमान
  • cg monsoon
  • मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा