छत्तीसगढ़ में जल्द ही उमस भरी गर्मी से निजात मिलने वाली है। दंतेवाड़ा में रुका दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी पकड़ने को तैयार है, क्योंकि मौसम इसके लिए अनुकूल हो रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और बिजली कड़कने की संभावना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कमी आने के आसार हैं, जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का अलर्ट, मानसून की रफ्तार होगी तेज
बारिश होने की संभावना
छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रायपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान 28 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather: बरसात का इंतजार बढ़ा रहा गर्मी का असर, बस्तर संभाग में यलो अलर्ट
ऊंचाई पर एक द्रोणिका सक्रिय
ये खबर भी पढ़ें... Weather Update: मौसम का मिजाज बदला, गरज-चमक, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, मराठवाड़ा से तटीय आंध्र प्रदेश तक तेलंगाना होते हुए 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणिका सक्रिय है। इसके अलावा, 70 डिग्री पूर्व और 26 डिग्री उत्तर में एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। दक्षिण बांग्लादेश और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण है।
ये खबर भी पढ़ें... 14 जून तक भीषण गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, तंदूर बना श्रीगंगानगर
मौसम पूर्वानुमान
इन मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट होगी, लेकिन उत्तरी हिस्सों में तापमान स्थिर रहेगा।
छत्तीसगढ़ में मानसून | छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार बढ़ेगी | छत्तीसगढ़ में मानसून से उमस से मिलेगी राहत | Monsoon in Chhattisgarh | monsoon speed will increase in chhattisgarh | Monsoon will be relief from humidity