सांसद चंद्रशेखर आजाद रायपुर सेंट्रल जेल में... बलौदा बाजार हिंसा केस

Kanak Durga Jha | Jan 22, 2025, 12:46 IST
Share
MP Chandrashekhar Azad in Raipur Central Jail Baloda Bazar violence case the sootr
MP Chandrashekhar Azad in Raipur Central Jail Baloda Bazar violence case the sootr

MP Chandrashekhar Azad : पुलिस ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए जेल के मुख्य द्वार को बंद कर दिया है। जेल प्रहरियों के अलावा जिला पुलिस के अधिकारी भी जेल परिसर में तैनात किए गए हैं।

MP Chandrashekhar Azad in Raipur Central Jail... Baloda Bazar violence case : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद अचानक राजधानी रायपुर आए हैं। यहां वह सेंट्रल जेल में बलौदा बजार हिंसा के आरोपियों से मिलने पहुंचे हैं। सांसद चंद्रशेखर के साथ उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में जेल पहुंच गए हैं।

जेल का मुख्य द्वार बंद, भारी फोर्स तैनान

जानकारी के अनुसार सांसद चंद्रशेखर बलौदा बाजार घटना के मामले कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य आरोपियों से मुलाकात कर रहे हैं। पुलिस ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए जेल के मुख्य द्वार को बंद कर दिया है। जेल प्रहरियों के अलावा जिला पुलिस के अधिकारी भी जेल परिसर में तैनात किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि बलौदा बाजार में 10 जून को सतनामी समाज के धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने को लेकर बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी।

CGPSC घोटाले में 2 अफसरों को गिरफ्तार करेगी CBI ,राज्यपाल ने दी अनुमति

कांग्रेस विधायक पर हिंसा के लिए भीड़ को भड़काने का आरोप

उग्र भीड़ ने कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय तक को फूंक दिया था। इस मामले को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया। विधायक देवेंद्र यादव पर प्रदर्शन के दौरान भीड़ को भड़काने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया था। एक बार पुलिस के समक्ष पेश होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव दोबारा पेश नहीं हुए।

CG Breaking : नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन फॉर्म

बलौदा बाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव को लगातार नोटिस जारी किया गया था। तीसरी बार नोटिस जारी होने के बाद विधायक ने बयान देने जाने से मना किया। उन्होंने कहा था कि पुलिस को जो भी बयान लेना है, उनके पास आए और लेकर जाए। इसके बाद पुलिस टीम विधायक निवास पहुंची और पूछताछ के बाद विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया था।

डिप्टी कलेक्टर का 25 साल का बेटा ईयरबड्स के चक्कर में डैम में डूबा,मौत

FAQ

  1. चंद्रशेखर आजाद रायपुर क्यों आए हैं और उन्होंने किससे मुलाकात की ?
    चंद्रशेखर आजाद रायपुर बलौदा बाजार हिंसा के आरोपियों से मिलने के लिए आए हैं। उन्होंने सेंट्रल जेल में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य आरोपियों से मुलाकात की।
  2. बलौदा बाजार हिंसा के आरोप में किस विधायक पर क्या आरोप लगे थे ?
    बलौदा बाजार हिंसा के आरोप में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ को भड़काने का आरोप लगा था।
  3. पुलिस ने बलौदा बाजार हिंसा मामले में कौन सी कार्रवाई की थी ?
    पुलिस ने बलौदा बाजार हिंसा के आरोप में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को बार-बार नोटिस जारी किया था। जब वे पेश नहीं हुए, तो पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार किया।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में आपका अकाउंट है तो सतर्क रहें,104 पर FIR

Tags:
  • MLA Devendra Yadav
  • विधायक देवेंद्र यादव
  • Bhilai MLA Devendra Yadav
  • Raipur Central Jail
  • रायपुर सेंट्रल जेल
  • कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव
  • बलौदा बाजार हिंसा केस
  • Baloda Bazar violence case
  • छत्तीसगढ़ बलौदा बाजार हिंसा
  • नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
  • MP Chandrashekhar Azad
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई