सचिन पायलट का दौरा टला, कल होंगे कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम फाइनल

Marut raj | Published:
Share
Municipal body election congress candidate list the sootr
Municipal body election congress candidate list the sootr

Municipal body election congress candidate list : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का दौरा टल गया है। अब रविवार को प्रदेश चुनाव समिति की मीटिंग आयोजित की जाएगी।

Municipal body election congress candidate list : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का दौरा टल गया है। अब रविवार यानी 26 जनवरी को प्रदेश चुनाव समिति की मीटिंग आयोजित की जाएगी। दरअसल, चुनाव समिति की बैठक के लिए 25 जनवरी की तारीख तय की गई थी। इसी दिन पायलट को रायपुर आना था। नए शेड्यूल के अनुसार पायलट 26 जनवरी को शाम 5 बजकर 25 मिनट पर रायपुर आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें... IAS सौरभ कुमार जमीन आवंटन केस में फंसे ... हाईकोर्ट में मांगी माफी

10 बजे तक हो जाएगी स्थिति साफ

जानकारी के अनुसार सचिन पायलट रविवार शाम को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक लेंगे। जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी की रात या फिर 27 जनवरी को प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। चुनाव समिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव, शिव डहरिया समेत समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... पद्मश्री वैद्यराज को मौत का फरमान, नक्सलियों ने लिखा - कब तक बचेंगे

25 वार्डों में सिंगल नाम तय

रायपुर मेयर के लिए 13 नामों का पैनल तैयार किया गया है। वहीं, 25 वार्डों में सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं। शनिवार को होने वाली बैठक के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर लगभग सभी जिला कमेटियों की बैठकें कर ली गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें... हसीन चेहरों के काले कारनामे,कलिंगा यूनिवर्सिटी हॉस्टल से भी 3 गिरफ्तार



प्रत्याशियों के चयन को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का कहना है कि बहुत से जिलों में चुनाव समिति की बैठक हुई है। अभी पूरी रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे वार्डों में सिंगल नाम तय हो चुके हैं। शनिवार को बैठक से पहले सभी जगहों से नाम आ जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें.... बीजापुर में फिर से होने वाला था बड़ा धमाका, नक्सली कर रहे थे IED प्लांट

Tags:
  • सचिन पायलट
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज
  • नगरीय निकाय चुनाव
  • Local body elections
  • Panchayat and local body elections
  • local body elections 2024-25
  • Chhattisgarh local body elections
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर