मेयर के सामने खाली रहेगी नेता प्रतिपक्ष की चेयर...कांग्रेस पर प्रहार

Marut raj | Feb 18, 2025, 19:19 IST
Share
CG Nagar Nigam Election Result 2025 the sootr
CG Nagar Nigam Election Result 2025 the sootr

Nagar Nigam Election Result 2025 : नगर निगम में भी बीजेपी अब मोदी फॉर्मूला लागू करने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह लोकसभा में कांग्रेस को घुटनों पर लेकर आए थे कुछ इसी तरह की रणनीति पर छत्तीसगढ़ बीजेपी विचार कर रही है।

Nagar Nigam Election Result 2025 : कांग्रेस पर बीजेपी सरकार एक और प्रहार करने की तैयारी कर रही है। नगर निगम में जिस तरह कांग्रेस की हार हुई है उसके बाद उसे एक और जोर का झटका लग सकता है। सभी नगर निगम में बीजेपी के मेयर हैं और नगर निगम परिषद भी उसी की बनी है। कांग्रेस के पार्षद कुछ जगह पर तो दहाई के अंक तक नहीं पहुंचे और कहीं पर बमुश्किल दो अंकों का आंकड़ा छू पाए हैं।

नगर निगम में भी बीजेपी अब मोदी फॉर्मूला लागू करने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह लोकसभा में कांग्रेस को घुटनों पर लेकर आए थे कुछ इसी तरह की रणनीति पर छत्तीसगढ़ बीजेपी विचार कर रही है। क्या है ये फॉर्मूला और क्या है बीजेपी की रणनीति, आइए आपको बताते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के गढ़.... बस्तर के राजमहल में 135 साल बाद गूंजेगी शहनाई



ये है मोदी वाला फॉर्मूला

मोदी की गारंटी के बाद छत्तीसगढ़ में एक और मोदी फॉर्मूला लागू होने जा रहा है। यानी छत्तीसगढ़ में मोदी वाला फॉर्मूला ही चलेगा। जिस तरह केंद्र में पहली बार मोदी सरकार बनने के बाद नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी खाली रही थी यानी कांग्रेस के पास इतनी भी संख्या नहीं थी कि वो नेता प्रतिपक्ष बना सके। यही हाल कुछ छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में हुआ है।

बीजेपी भी अब इस बात पर विचार कर रही है कि नगर निगम में भी नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी भी खाली रखी जाए। सभी दसों नगर निगम में बीजेपी के मेयर बने हैं और निगम परिषद भी बीजेपी की ही बनी है तो फिर फैसले तो मेयर और परिषद के ही चलेंगे। कुछ नगर निगम में छोड़ भी दिया जाए तो उन नगर निगमों में तो ये फॉर्मूला लागू हो ही सकता है जहां पर कांग्रेस दो अंकों में भी नहीं पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें... मुस्लिम नेताओं ने कराया 30 हजार एकड़ जमीन पर कब्जा... चला कानूनी डंडा



10 में बेदम कांग्रेस


कांग्रेस के हाथ से सभी दस नगर निगमों में मेयर की कुर्सी तो गई ही उसके पार्षद भी जीतकर नहीं आए। कांग्रेस के सामने अब नेता प्रतिपक्ष बनाने का भी टोटा पड़ गया है। तीन नगर निगम ऐसी हैं जहां पर पार्टी के पार्षदों को दो अंकों की संख्या भी नहीं मिल पाई। रायपुर में 70 में 7, राजनांदगांव में 51 में 8 और धमतरी में 40 में महज 8 पार्षद ही कांग्रेस के जीत सके हैं। जहां पर बमुश्किल दहाई अंक में पहुंचे हैं उनमें दुर्ग में 12, रायगढ़ में 12,कोरबा में 11 और चिरमिरी में 11 पार्षद शामिल हैं। ऐसे में बीजेपी विचार कर रही है कि यहां पर नेता प्रतिपक्ष न बनाया जाए तो कैसा रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें... बांग्लादेशियों का मद्दगार हिंदू नाम से चला रहा था कंप्यूटर सेंटर,पकड़ा



कांग्रेस के पास नेता प्रतिपक्ष का टोटा


रायपुर - महापौर मीनल चौबे, पार्षद 70 बीजेपी 60 कांग्रेस 7
बिलासपुर - महापौर पूजा विधानी, पार्षद 70, बीजेपी 49, कांग्रेस 18
दुर्ग - महापौर अलका बाघमार, पार्षद 60, बीजेपी 40, कांग्रेस 12
राजनांदगांव - महापौर मधुसूदन यादव,पार्षद 51, बीजेपी 39,कांग्रेस 8
अंबिकापुर - महापौर मंजूषा भगत, पार्षद 48, बीजेपी 31, कांग्रेस 15
चिरमिरी - महापौर रामनरेश राय, पार्षद 40, बीजेपी 27, कांग्रेस 11
जगदलपुर - महापौर संजय पांडे, पार्षद 48, बीजेपी 30, कांग्रेस 16
रायगढ़ - महापौर जीवर्धन चौहान, पार्षद 48, बीजेपी 33, कांग्रेस 12
धमतरी - महापौर जगदीश रामू रोहरा, पार्षद 40, बीजेपी 27,कांग्रेस 8
कोरबा - महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद 67, बीजेपी 45,कांग्रेस 11



ये खबर भी पढ़ें... महाकुंभ गया था परिवार घर में हाे गई चोरी...लाखों के जेवर लेकर भागा चोर


नियम का कोई बंधन नहीं

नगर पालिक निगम अधिनियम में भी नेता प्रतिपक्ष बनाने का कोई बंधन भी नहीं है। नियम में ऐसी कोई संख्या नहीं दी गई है जिसके आधार पर नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सके। एक्ट में नेता प्रतिपक्ष जैसा कोई पद भी नहीं है। यह एक राजनीतिक पद है जिसे राजनीतिक दल अपने पार्षदों के लिए घोषित करते हैं। संवैधानिक रुप से इसकी कोई मान्यता नहीं है। प्रदेश में बीजेपी के मेयर हैं, बीजेपी की निगम परिषद है और बीजेपी की ही सरकार है। यही कारण है कि इस पर विचार किया जा रहा है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ चुनाव
  • छत्तीसगढ़ चुनाव न्यूज
  • स्थानीय निकाय चुनाव
  • NAGAR NIGAM ELECTION
  • छत्तीसगढ़ स्थानीय निकाय चुनाव
  • chhattisgarh nagar nigam election
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा