नक्सलियों के स्टेट हैड को जवानों ने मौत के घाट उतारा , फायरिंग जारी

Marut raj | Published:
Share
Naxal encounter Gariaband district the sootr
Naxal encounter Gariaband district the sootr

Naxal encounter Gariaband : छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर से ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाया गया है। इसमें 10 टीम एक साथ निकली हैं। गरियाबंद के जंगल में 1000 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है।

Naxal encounter Gariaband : नक्सलियों के खिलाफ मुहिम में फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। फोर्स ने गरियाबंद में चल रही मुठभेड़ में ओडिशा स्टेट कमेटी के चीफ चलपति को मार गिराया है। इस पर एक करोड़ का इनाम था। इसके साथ ही 14 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं, जिनमें कई हार्डकोर नक्सली शामिल हैं।

जज आकांक्षा भारद्वाज सेवा से बर्खास्त, हाईकोर्ट के आदेश पर निकाला

1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेरा

उल्लेखनीय है कि बड़े नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। इसके आधार पर करीब 1000 जवानों की टीम को गरियाबंद के जंगलों में उतारा गया है। रविवार रात से आज मंगलवार सुबह तक रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में 1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेर रखा है।

नक्सलियों ने जवान को मारी गोली, एयरलिफ्ट कर रायपुर लाए, एक नक्सली ढेर

10 टीम एक साथ निकलीं

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर से ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था। इसमें 10 टीम एक साथ निकली थीं। 3 टीम ओडिशा से, 2 टीम छत्तीसगढ़ पुलिस से और 5 CRPF टीम इस ऑपरेशन में शामिल थी। जवान क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला किया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मैनपुर पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से भाटीगढ़ स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

अब जेल में ही कटेंगे लखमा के दिन... ED आज करेगी कोर्ट में पेश


18 नक्सलियों को 4 दिन पहले मार गिराया गया



छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 16 जनवरी को मुठभेड़ हुई थी। इसमें 18 नक्सली मारे गए। इनमें SCM (सेंट्रल कमेटी मेंबर) दामोदर भी मारा गया। दामोदर पर 50 लाख का इनाम घोषित था। फोर्स ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, जिसमें 10 की पहचान कर ली गई है। मरने वालों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन पर कुल 59 लाख रुपए का इनाम था। 6 नक्सलियों के शव को खुद नक्सल संगठन के लोग साथ लेकर चले गए।

मेयर-पार्षद बनने नेता पत्नियों को भी मैदान में उतार रहे

Tags:
  • नक्सली मुठभेड़
  • Gariaband News
  • गरियाबंद में  पुलिस-नक्सली मुठभेड़
  • Naxal encounter
  • छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़
  • CG Naxal encounter
  • Naxal Encounter In Chhattisgarh
  • police naxal encounter chhattisgarh
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर