नक्सलियों ने किया जवानों पर हमला , IED ब्लास्ट की चपेट में आए जवान

Marut raj | Mar 24, 2025, 10:04 IST
Share
Naxalites attacked soldiers Bijapur the sootr
Symbolic Image.

Naxalites attacked soldiers in Bijapur : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने STF जवानों से भरी एक पिकअप वाहन को अपना निशाना बनाया है। सड़क पर लगी कमांड IED ब्लास्ट की है।

Naxalites attacked soldiers in Bijapur : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने STF जवानों से भरी एक पिकअप वाहन को अपना निशाना बनाया है। सड़क पर लगी कमांड IED ब्लास्ट की है। हालांकि, धमाके की चपेट में आने से वाहन बाल-बाल बच गया। ब्लास्ट के बाद लोहे के टुकड़े शरीर पर पड़ने से 2 जवान घायल हो गए। वहीं एक ड्राइवर को भी चोट आई।

ये खबर भी पढ़ें... जितनी चाहोगे उतनी मिलेगी शराब... मिलावटी मत पिया करो

गोरला नाला के पास नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार STF के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले हुए थे। वहीं, ऑपरेशन खत्म कर जवान पिकअप वाहन से बीजापुर की तरफ लौट रहे थे। गोरला नाला के पास नक्सलियों ने बीच सड़क में पहले से ही IED प्लांट कर रखी थी। जैसे ही जवानों से भरा वाहन वहां पहुंचा जंगल की तरफ से नक्सलियों ने कमांड IED ब्लास्ट कर दी।

हालांकि, पिकअप वाहन ब्लास्ट की चपेट में आने से बच गई। ब्लास्ट के बाद लोहे के टुकड़े शरीर पर पड़ने से 2 जवान घायल हो गए। वहीं, एक ड्राइवर को भी चोट आई। तीनों खतरे से बाहर हैं। सभी को मामूली चोट आई है। मामला मद्देड़ थाना क्षेत्र का है।

ये खबर भी पढ़ें... नेशनल प्लेयर की 9वीं क्लास में सप्लीमेंट्री आई, फांसी लगाकर दी जान

पहले भी 2 बार हो चुकी है वारदात

इससे पहले दो बार फोर्स की गाड़ियों को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ाया। इस बार भी नक्सल इलाके से जवानों को कैंप या फिर जिला मुख्यालय तक लाने के लिए बड़े वाहन का इस्तेमाल किया गया। इसे आसानी से नक्सली अपना निशाना बना लिए थे।

ये खबर भी पढ़ें... वकीलों ने करा दिया जज का ट्रांसफर, दो महीने से चल रही थी तना-तनी

साल 2023 में दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया था। इसमें तूफान वाहन चपेट में आया और DRG के 10 जवान शहीद हो गए। साथ ही ड्राइवर की भी मौत हुई।

इसके बाद 6 जनवरी साल 2025 को ऑपरेशन से लौट रहे जवानों को स्कॉर्पियो वाहन से बीजापुर की तरफ लाया जा रहा था। वहीं नक्सलियों ने ब्लास्ट कर वाहन को चपेट में लिया। इसमें 8 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए थे।

ये खबर भी पढ़ें... वकीलों ने करा दिया जज का ट्रांसफर, दो महीने से चल रही थी तना-तनी

Bijapur IED Blast | Naxalites attack in Bijapur | Naxalites attack in Chhattisgarh | bijapur naxal attack | Bijapur Naxal Encounter | Bijapur Naxalite attack | बीजापुर नक्सल एनकाउंटर | बीजापुर नक्सली | बीजापुर नक्सली न्यूज | छत्तीसगढ़ नक्सल | छत्तीसगढ़ नक्सल न्यूज

Tags:
  • Naxalites attack in Bijapur
  • Naxalites attack in Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ नक्सल
  • Bijapur IED Blast
  • बीजापुर नक्सल एनकाउंटर
  • Bijapur Naxal Encounter
  • बीजापुर नक्सली न्यूज
  • छत्तीसगढ़ नक्सल न्यूज
  • बीजापुर नक्सली
  • bijapur naxal attack
  • Bijapur Naxalite attack
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा