पुलिस कैंप के पास नक्सलियों ने बेटे के सामने मां का बेरहमी से गला रेता

Marut raj | Dec 07, 2024, 18:57 IST
Share
Naxalites killed a woman in Bijapur district the sootr
Naxalites killed a woman in Bijapur district the sootr

Naxalites killed a woman in Bijapur : बीजापुर क्षेत्र में पुलिस फोर्स लगातार नक्सलियों को निशाने पर ले रही है, इसकी खीज वे आम लोगाें पर उतार रहे हैं। अगले सप्ताह गृहमंत्री अमित शाह भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं।

Naxalites killed a woman in Bijapur district : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने घर में घुसकर बेटे के सामने मां की तड़पा-तड़पा कर हत्या कर दी। मृतका आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में काम करती थी।

नक्सलियों ने उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। इस वारदात को मिलाकर 3 दिन में नक्सलियों ने तीसरा मर्डर किया है। 2 पूर्व सरपंचों की भी हत्या की थी। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर हत्या हुई है, वहां से महज एक किमी की दूरी पर ही फोर्स का कैंप है। अगले सप्ताह 15 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह भी छत्तीसढ़ आने वाले हैं। उनके दौरे को देखते हुए नक्सली ज्यादा आक्रामक रुख अपना रहे हैं।

लव,सेक्स और धर्मांतरण..हिंदू लड़कों को लड़कियां बना रहीं..देखें वीडियो

पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी

महिला के शव के पास फेंका पर्चा

जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी पदम तिम्मापुर गांव की रहने वाली थीं। शुक्रवार देर रात सादे कपड़ों में नक्सली उसके घर में पहुंच गए। महिला की पिटाई करने लगे। महिला का बेटा भी घर में ही था। उसकी भी पिटाई की गई। इसके बाद महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

हत्या के बाद नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी फेंका है। इसमें नक्सल संगठन के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में लिखा है कि इसे पहले भी समझाइश दी गई थी, लेकिन मानी नहीं। पुलिस से लगातार संपर्क में थी। सूचना देने का काम करती थी, इसलिए इसे मौत की सजा दी गई है।

रानू साहू को करोड़ों रुपए देने वाले द्विवेदी को ED ने किया गिरफ्तार

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के मैनेजर ने किया नाबालिग से रेप, फरार

इसी क्षेत्र में दो पूर्व सरपंचों की भी हत्या की थी

ज्ञात हो कि बीजापुर जिले के भैरमगढ़ और नैमेड थाना क्षेत्र में भी नक्सलियों ने 2 पूर्व सरपंचों को मार डाला था। नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। एक को मुर्गा बाजार से उठाया था, जबकि दूसरे का अंतिम संस्कार के बाद घर लौटते वक्त पत्नी के सामने से ही अपहरण किया था।

हत्या के बाद दोनों के शवों को फेंक दिया था। कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम का कुछ दिन पहले नक्सलियों ने मुर्गा बाजार से अपहरण किया था। सुखराम वर्तमान में बीजापुर मुख्यालय के शांति नगर में रह रहे थे। वह कुछ निजी काम से अपने गांव आए थे। वहीं से नक्सलियों ने उन्हें अगवा कर लिया था।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Bijapur Naxalite violence
  • Bijapur Naxalite incedents
  • cg news in hindi
  • बीजापुर नक्सल एनकाउंटर
  • Bijapur Naxal Encounter
  • बीजापुर नक्सली न्यूज
  • cg news update
  • बीजापुर नक्सली
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती