छत्तीसगढ़ में कलेक्टर्स और एसपी की पोस्टिंग, रायगढ़ और बिलासपुर को मिले नए कलेक्टर, वहीं 3 जिलों में नए एसपी

Shivam Dubey | Oct 13, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में कलेक्टर्स और एसपी की पोस्टिंग, रायगढ़ और बिलासपुर को मिले नए कलेक्टर, वहीं 3 जिलों में नए एसपी
छत्तीसगढ़ में कलेक्टर्स और एसपी की पोस्टिंग, रायगढ़ और बिलासपुर को मिले नए कलेक्टर, वहीं 3 जिलों में नए एसपी

आदेश के अनुसार अवनीश शरण को बिलासपुर और कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ का कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ इफ्फत आरा को संयुक्त सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग

Raipur. चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद अधिकारियों को रायगढ़ और बिलासपुर के लिए प्रभार सौंप दिया गया है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार अवनीश शरण को बिलासपुर और कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ का कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ इफ्फत आरा को संयुक्त सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग, प्रबंध संचालक, मार्कफेड एवं प्रबंध संचालक, नान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही 3 जिलों को नए एसपी मिल गए हैं। इसमें मोहित गर्ग को राजनांदगांव का पुलिस का कप्टान बनाया गया है। इसके साथ ही रामगोपाल गर्ग को दुर्ग और जितेंद्र शुक्ला कोरबा के एसपी बनाए गए हैं। वहीं अर्चना झा को बिलासपुर और अभिषेक झा को दुर्ग का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

देखिए लिस्ट

WhatsApp Image 2023-10-13 at 6.34.59 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-13 at 6.34.59 PM.jpeg

WhatsApp Image 2023-10-13 at 6.15.53 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-13 at 6.15.53 PM.jpeg

पहले हुई हटाने की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ में दो कलेक्टर, तीन एसपी, दो एडिशनल एसपी व मंत्रालय के एक विशेष सचिव को हटा दिया। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया था कि जिन कलेक्टरों का हटाया गया है, उनमें बिलासपुर के कलेक्टर संजीव झा और रायगढ़ के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा शामिल है। राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा, कोरबा एसपी उदय किरण व दुर्ग के एसपी शलभ कुमार सिन्हा को हटाया गया। इनके अलावा बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी व दुर्ग के संजय ध्रुव पर भी कार्रवाई की गई। मंत्रालय में खाद्य विभाग में विशेष सचिव मनोज सोनी को भी आयोग ने हटा दिया। इलेक्शन कमीशन की ओर से हटाए दो जिलों के कलेक्टर को मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं मनोज सोनी को विशेष सचिव मंत्रालय पदस्थ किया गया है। इसके लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अब तारण प्रकाश सिन्हा और संजीव झा को संयुक्त सचिव मंत्रालय बनाया गया है। वहीं मनोज सोनी को विशेष सचिव मंत्रालय बनाया गया है।

Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • रायपुर समाचार
  • Election Commission
  • चुनाव आयोग
  • new posting of collectors in Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में कलेक्टरों की नई पोस्टिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज