NHM कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, आज से लौटेंगे काम पर

VINAY VERMA | Sept 20, 2025, 08:59 IST
Share
nhm hadtaal
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ में पिछले एक महीने से जारी NHM कर्मचारियों की हड़ताल आज समाप्त हो गई है, मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला किया।

छत्तीसगढ़ में पिछले एक महीने से जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल अब समाप्त हो गई है। देर रात मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद कर्मचारियों के बीच इस बात पर सहमति बनी है। CM से मुलाकात के दौरान BJP प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद थे।

इन मांगों पर बनी सहमति..

राज्य सरकार ने 10 में से 4 मांगों को पूरा कर दिया है। तीन अन्य मांगों पर समिति गठित कर कार्यवाही प्रारंभ की गई है, जबकि संविलयन, पब्लिक हेल्थ केडर और आरक्षण संबंधी मांगों पर भारत सरकार से निर्णय लिया जाना है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले में होटल कारोबारी और बेटा गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्तीयां, बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, ऐसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट, बताया परिवार...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कर्मचारी को अपने परिवार का हिस्सा मानती है और उनकी जायज़ मांगों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है।
एनएचएम कर्मचारियों के इस निर्णय से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी तथा जनता को उत्कृष्ट और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

10 में से 4 मांगे पूरी हुई..

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में से 4 मांगों को स्वीकार कर लिया है।एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर राज्यहित में सराहनीय निर्णय लिया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में करोड़ों के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, मास्टरमाइंड फरहान सोरठिया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों की सैलरी पर मंडराया खतरा, 30 सितंबर से पहले करना होगा यह काम, जानें क्या है मामला

4 मांगे हुई पूरी

  • जुलाई 2023 से 5% वेतन वृद्धि लागू करना
  • 30 दिनों का वैतनिक अवकाश देना
  • वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता
  • 5 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा बीमा

इन 10 सूत्री मांगों को लेकर cg nhm कर्मी थे हड़ताल पर

प्रदेश भर के 16,000 से अधिक NHM कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।उनकी प्रमुख मांगें थीं–

1- संविलियन जॉब सुरक्षा
2- पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
3- ग्रेड पे निर्धारण
4- कार्यमूल्यांकन पध्दति में सुधार
5-लंबित 27% वेतन वृद्धि
6-नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण
7-अनुकंपा नियुक्ति
8-मेडिकल या अन्य अवकाश की सुविधा
9-स्थानांतरण नीति
10-न्यूनतम 10 लाख चिकित्सा बीमा

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • अनिश्चितकालीन हड़ताल
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • cg nhm
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज