NHM कर्मचारियों को 6 लाख का मुफ्त बीमा, सरकार ने दी मंजूरी

VINAY VERMA | May 29, 2026, 13:37 IST
Share
nhm-employees-free-life-insurance
nhm-employees-free-life-insurance

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने NHM कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के माध्यम से सभी NHM अधिकारियों और कर्मचारियों को 6 लाख रुपए का मुफ्त टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब NHM के अधिकारियों और कर्मचारियों को बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 6 लाख रुपए का मुफ्त टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 29 मई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

सिर्फ BOI खाते वालों को मिलेगा फायदा

शासन के आदेश के मुताबिक यह सुविधा केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगी जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है। बैंक की ओर से दिया जा रहा यह टर्म लाइफ इंश्योरेंस सामान्य मृत्यु की स्थिति में भी लागू रहेगा। यानी कर्मचारी की किसी भी कारण से मौत होने पर उसके परिवार को बीमा राशि मिलेगी।

सरकार पर नहीं आएगा कोई अतिरिक्त बोझ

सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए साफ किया है कि इस योजना से शासन पर किसी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। पूरा बीमा कवर बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रस्तावित शर्तों के तहत दिया जाएगा। यही वजह है कि विभाग ने इसे कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम बताया है।

बैंक और NHM के बीच होगा MOU

स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू (MOU) करने की अनुमति भी दे दी है। इस एमओयू के बाद योजना को औपचारिक रूप से लागू किया जाएगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में NHM के हजारों कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा पर फोकस

स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले को कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। कोविड काल के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर लगातार मांग उठती रही है। ऐसे में बिना किसी प्रीमियम के बीमा कवर मिलना कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।

डिजिटल हस्ताक्षर से जारी हुआ आदेश

यह आदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अवर सचिव दिव्या वैष्णव द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के जरिए जारी किया गया है। आदेश में यह भी बताया गया है कि इसकी प्रतिलिपि स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय, वित्त विभाग, स्वास्थ्य सेवाओं के आयुक्त और वित्त नियंत्रक समेत कई विभागों को भेजी गई है।

तीन मांगे और प्रस्तावित

NHM कर्मचारी संघ का कहना है कि इसके अलावा एक करोड़ 40 लाख का दुर्घटना मृत्यु बीमा, हवाई दुर्घटना में 2 करोड़ का बीमा और गोल्डन ऑवर में कैशलेस इलाज की सुविधा भी मांगी गई है। NHM कर्मचारी संघ के संरक्षक हेमंत सिंहा कह रहे हैं कि शासन के इस आदेश के लिए धन्यवाद... उम्मीद है कि हमारी मांगों पर जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सख्त, 43 डॉक्टरों से वसूले जाएंगे करोड़ों रुपए

cg nhm news : NHM में तीन बार वसूली परीक्षा फीस, रिजल्ट जारी किए बिना ही रद्द कर दी भर्ती

क्या CG के NHM कर्मचारी होंगे नियमित ? केंद्र की चिट्ठी से फंस गई साय सरकार ?

GST काउंसिल का फैसला : हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर मिलेगी राहत, 12% और 28% के स्लैब होंगे खत्म

Tags:
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • NHM
  • छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • cg nhm news
  • लाइफ इंश्योरेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा