केरल के राजयपाल को काला झंडा दिखाने वाली थी NSUI, हुए गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Dec 25, 2024, 16:31 IST
Share
NSUI going show black flag Kerala Governor arrested bilaspur
NSUI going show black flag Kerala Governor arrested bilaspur

बिलासपुर में अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुल उत्सव में कांग्रेस विधायकों को नहीं बुलाने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल मचाते हुए हंगामा मचाया।

बिलासपुर में अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुल उत्सव में कांग्रेस विधायकों को नहीं बुलाने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल मचाते हुए हंगामा मचाया। इस आयोजन में शामिल होने आए केरल के राज्यपाल को काला झंडा दिखाने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस विरोध-प्रदर्शन में गिनती के नेता व कार्यकर्ता ही पहुंच सके।

दरअसल, यूनिवर्सिटी में कुल उत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरूण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला सहित भाजपा विधायकों को बतौर अतिथि बुलाया गया। जबकि, कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया।

अबूझमाड़ को घेरेगी स्पेशल फोर्स, कुछ ही दिनों बाद शुरू होगा बड़ा ऑपरेशन

एनएसयूआई ने किया विरोध

इधर, यूनिवर्सिटी के आयोजन में कांग्रेस विधायकों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए युवक कांग्रेस और एनएसयूआई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए जमकर बवाल मचाया। नेता व कार्यकर्ता केरल के राज्यपाल को काला झंडा दिखाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन, काला झंडा दिखाने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Mahtari Vandan Scheme में लोगों ने किया Scam... 15000 फॉर्म रिजेक्ट

विरोध-प्रदर्शन में पहुंचे गिनती के नेता व कार्यकर्ता

युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के इस विरोध-प्रदर्शन में गिनती के नेता व कार्यकर्ता ही पहुंचे। जिसमें मुख्य रूप से एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष और अमितेश राय के साथ महज 8-10 कार्यकर्ता ही नजर आए। नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन करते देख पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उन्हें तोरवा थाने में ले जाकर बैठा दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

करोड़पति ठग ने भोपाल में बनाया ठिकाना, गिरफ्तार,Trade Expo trading app

FAQ

  1. अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुल उत्सव में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध क्यों किया?
    एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध इसलिए किया क्योंकि कार्यक्रम में कांग्रेस विधायकों अटल श्रीवास्तव और दिलीप लहरिया को आमंत्रित नहीं किया गया था, जबकि भाजपा के विधायकों और नेताओं को बुलाया गया था।
  2. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान क्या किया?
    एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध किया और केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को काला झंडा दिखाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने काला झंडा दिखाने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
  3. विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
    पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को काला झंडा दिखाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया और उन्हें तोरवा थाने ले जाकर बैठा दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

रायपुर में एक महिला ने थाने में दो माह की बच्ची के साथ लगाई खुद को आग

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • chhattisgarh news live
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई