NTPC का 575 ट्रेलर कोयला गायब, कोल ट्रांसपोर्ट स्कैम की CBI जांच से हड़कंप

Arun Tiwari | May 11, 2026, 09:42 IST
Share
ntpc-lara-coal-transport-scam-cbi-investigation
ntpc-lara-coal-transport-scam-cbi-investigation

NTPC लारा कोयला ट्रांसपोर्ट घोटाले में CBI ने शुरू की जांच। शुरुआती पड़ताल में 575 ट्रेलर कोयला गायब होने की जानकारी, परिवहन रिकॉर्ड और सप्लाई में अंतर सामने आया। ट्रांसपोर्ट कंपनियों, ड्राइवरों और अधिकारियों की भूमिका खंगाली जा रही है।

Raipur. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चर्चित NTPC लारा कोयला परिवहन घोटाले में अब केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की एंट्री के बाद हड़कंप मच गया है। कोयला परिवहन में भारी गड़बड़ी और रिकॉर्ड में अंतर की शिकायतों के बीच CBI ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती पड़ताल में करीब 575 ट्रेलर कोयला गायब होने की बात सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। एजेंसी अब परिवहन से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है।

कोल ट्रांसपोटर्स को नोटिस:

जानकारी के मुताबिक CBI ने इस मामले में कई ट्रांसपोर्टरों, परिवहन से जुड़े कारोबारियों और संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। जांच एजेंसी NTPC लारा से कोयला डिस्पैच, ट्रेलर मूवमेंट, वजन पर्ची, एंट्री रजिस्टर और सप्लाई रिकॉर्ड का मिलान कर रही है। शुरुआती जांच में रिकॉर्ड और वास्तविक सप्लाई के बीच बड़े अंतर की आशंका जताई गई है, जिससे करोड़ों रुपए के घोटाले की संभावना मानी जा रही है।

लंबे समय से हो रही अनियमितता:

सूत्रों के अनुसार NTPC लारा में लंबे समय से कोयला परिवहन में अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। कई बार ट्रेलरों की संख्या और कोयला सप्लाई के आंकड़ों में मेल नहीं मिलने की बात भी सामने आई थी। इसके बावजूद मामला लंबे समय तक दबा रहा। अब CBI द्वारा सीधे जांच अपने हाथ में लेने के बाद पूरे नेटवर्क में खलबली मची हुई है।

ट्रांसपोर्ट के सर स्तर की जांच:

बताया जा रहा है कि एजेंसी परिवहन श्रृंखला (coal transport) से जुड़े हर स्तर की जांच कर रही है। इसमें ट्रांसपोर्ट कंपनियों, ड्राइवरों, रिकॉर्ड मेंटेन करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका को भी खंगाला जा रहा है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में कोयला कैसे गायब हुआ और इसमें किन लोगों की मिलीभगत रही।

आगे होंगे बड़े खुलासे:

मामले में जुड़े सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच की आंच ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े प्रभावशाली लोगों के साथ कुछ अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है। यही वजह है कि NTPC लारा क्षेत्र और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों के बीच बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

एक और कोल घोटाला:

CBI की सक्रियता बढ़ने के बाद इलाके में इस हाई प्रोफाइल कोयला घोटाले की चर्चा तेज हो गई है। लोग अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई, पूछताछ और संभावित गिरफ्तारियों की अटकलें लगा रहे हैं। फिलहाल CBI पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और दस्तावेजी सबूत जुटाने में जुटी हुई है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस बहुचर्चित कोल ट्रांसपोर्ट घोटाले में और भी बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

कोयला परिवहन घोटाला : IAS रानू साहू के भाई पीयूष साहू को EOW ने पाण्डुका से उठाया

Coal Scam: नवनीत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 570 करोड़ के स्कैम में शामिल

अब PWD करेगी आरोपी IAS रानू साहू की संपत्तियों की जांच... कोयला घोटाला मामले में निलंबित

करोड़ों का कोयला घोटाला! उमरिया कोल माइंस में मिला रहे मिट्टी, पीएम तक पहुंची शिकायत

Tags:
  • CBI
  • Coal Scam
  • NTPC
  • coal transport
  • कोयला परिवहन
  • कोयला परिवहन घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड