ओडिशा में बड़ा नक्सल एनकाउंटर : 1 करोड़ के इनामी गणेश उईके समेत 6 नक्सली ढेर, शव बरामद
Harrison Masih | Dec 26, 2025, 13:33 IST
odisha-naxal-encounter-6-naxalites-killed-ccm-ganesh-uike the sootr
छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाबलों ने एक बड़े एनकाउंटर में 6 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी सेंट्रल कमेटी का सदस्य (CCM) गणेश उईके भी मारा गया है। उईके छत्तीसगढ़ में कई बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड था।
Kandhmaal/Bastar. छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा में सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। कंधमाल जिले में हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया है।
इस एनकाउंटर की सबसे बड़ी कामयाबी 1 करोड़ रूपए के इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) गणेश उईके (69) का मारा जाना है। गणेश उईके लंबे समय से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था और बस्तर में कई बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर बड़ा एनकाउंटर, 12 नक्सली ढेर; DRG के 3 जवान शहीद, फायरिंग जारी
सुरक्षाबलों को कंधमाल के चाकापाड़ और गंजाम जिले के राम्भा वन क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी का पुख्ता इनपुट मिला था। इसके बाद SOG की 20 टीमें, CRPF की 2 टीमें और BSF की 1 टीम (कुल 23 टीमें) को जंगल में उतारा गया।
25 दिसंबर को शुरू हुई यह मुठभेड़ कई घंटों तक चली, जिसके बाद वर्दीधारी 4 पुरुष और 2 महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए।
ये खबर भी पढ़ें... बीजापुर एनकाउंटर: 5 लाख का इनामी नक्सली फगनू माड़वी ढेर; भारी मात्रा में हथियार बरामद, फायरिंग जारी
आईजी के मुताबिक, इस साल अब तक 11 बड़े लीडर (सेंट्रल कमेटी और पोलित ब्यूरो मेंबर) मारे जा चुके हैं। इनमें बस्तर संभाग के खूंखार नक्सली जैसे बसवाराजू, के. राम चंद्र रेड्डी, और कोसा शामिल हैं।
पड़ोसी राज्यों में सक्रिय गजाला रवि, माड़वी हिड़मा और विवेक मांझी जैसे बड़े नामों के सफाए से छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों (जैसे गरियाबंद, महासमुंद और बस्तर) में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगेगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ नक्सल एनकाउंटर में बड़ी सफलता,5 करोड़ के इनामी 12 नक्सली ढेर,हेलीकॉप्टर से लाए गए शव
छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षाबल इस समय 'आर-पार' की जंग लड़ रहे हैं। हालिया रिकॉर्ड इस बात की तस्दीक करते हैं:
ये खबर भी पढ़ें... नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सल एनकाउंटर जारी,5-6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
दिसंबर की शुरुआत में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर हुआ 18 नक्सलियों का एनकाउंटर छत्तीसगढ़ के इतिहास के सबसे सफल ऑपरेशनों में गिना जा रहा है। हालांकि, इसमें DRG के 3 जांबाज जवान (हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी, रमेश सोड़ी और कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे) शहीद हुए, लेकिन इस प्रहार ने नक्सलियों को बैकफुट पर धकेल दिया है।
ओडिशा पुलिस ने मौके से इंसास राइफल और 303 राइफल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक और रोजमर्रा का सामान बरामद किया है। बस्तर और ओडिशा की पुलिस अब मिलकर सीमाई इलाकों में जॉइंट सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि बचे हुए नक्सली छत्तीसगढ़ की सीमा में शरण न ले सकें।
इस एनकाउंटर की सबसे बड़ी कामयाबी 1 करोड़ रूपए के इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) गणेश उईके (69) का मारा जाना है। गणेश उईके लंबे समय से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था और बस्तर में कई बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर बड़ा एनकाउंटर, 12 नक्सली ढेर; DRG के 3 जवान शहीद, फायरिंग जारी
23 टीमों का 'महा-ऑपरेशन'
25 दिसंबर को शुरू हुई यह मुठभेड़ कई घंटों तक चली, जिसके बाद वर्दीधारी 4 पुरुष और 2 महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए।
छत्तीसगढ़ के लिए क्यों अहम है यह एनकाउंटर?
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इस कामयाबी को छत्तीसगढ़ के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उईके नक्सली संगठन की 'थिंक टैंक' यानी सेंट्रल कमेटी का हिस्सा था। उसका मारा जाना छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सली नेटवर्क की कमर टूटने जैसा है।
Odisha Naxal encounter
आईजी के मुताबिक, इस साल अब तक 11 बड़े लीडर (सेंट्रल कमेटी और पोलित ब्यूरो मेंबर) मारे जा चुके हैं। इनमें बस्तर संभाग के खूंखार नक्सली जैसे बसवाराजू, के. राम चंद्र रेड्डी, और कोसा शामिल हैं।
पड़ोसी राज्यों में सक्रिय गजाला रवि, माड़वी हिड़मा और विवेक मांझी जैसे बड़े नामों के सफाए से छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों (जैसे गरियाबंद, महासमुंद और बस्तर) में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगेगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ नक्सल एनकाउंटर में बड़ी सफलता,5 करोड़ के इनामी 12 नक्सली ढेर,हेलीकॉप्टर से लाए गए शव
साल का सबसे घातक प्रहार: आंकड़ों की जुबानी
| तारीख | स्थान | परिणाम | मुख्य उपलब्धि |
| 25 दिसंबर | कंधमाल (ओडिशा) | 6 नक्सली ढेर | 1 करोड़ का इनामी गणेश उईके मारा गया |
| 3-4 दिसंबर | दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर | 18 नक्सली ढेर | DVCM वेल्ला मोडियम खत्म, LMG बरामद |
| पूरा साल 2024 | बस्तर/पड़ोसी राज्य | 11 बड़े लीडर ढेर | संगठन की टॉप लीडरशिप लगभग खत्म |
दंतेवाड़ा-बीजापुर की वो याद, जिसने बदल दी रणनीति
बरामदगी और सर्च ऑपरेशन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA