अफसर के गनमैन की AK-47 राइफल और 90 जिंदा कारतूस चोरी

Marut raj | Published:
Share
officer gunman AK 47 rifle 90 live cartridges were stolen the sootr
officer gunman AK 47 rifle 90 live cartridges were stolen the sootr

पहली नजर में पुलिस को मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। यही वजह है कि पुलिस इसे लेकर प्रत्येक बिंदुओं पर जांच करने के बाद ही मामले में एफआईआर दर्ज करने की बात कह रही है।

AK-47 rifle and 90 live cartridges of the officer's gunman stolen in Surguja : सरगुजा में गांधीनगर पुलिस के पास चोरी की एक ऐसी शिकायत आई है, जिसने पुलिस के आला अफसरों के भी होश उड़ा दिए हैं। पुलिस को इस चोरी पर यकीन ही नहीं हो रहा है। यही वजह है कि एसपी ने इस चोरी के अलग-अलग पहलुओं पर जांच करने को कहा है।

ये खबर भी पढ़ें... अब आसानी से बर्खास्त नहीं किए जाएंगे सरकारी अफसर, HC का बड़ा फैसला

जिला पंचायत सीईओ की सुरक्षा में तैनात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंबिकापुर के गांधीनगर थाने में चोरी का एक मामला सामने आया है। इसमें पुलिस के एक आरक्षक ने ही अपने घर में चोरी होने की शिकायत थाने में की है। इसमें खास बात ये है ​कि आरक्षक ने शिकायत में बताया है कि चोर उसके घर से सोने-चांदी के गहनों के साथ उसकी AK-47 राइफल और 90 नग जिंदा कारतूस भी चोरी कर ले गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें.... देशी और विदेशी शराब आज से एक ही दुकान पर मिला करेगी

मामले की शिकायत पुलिस आरक्षक ने गांधीनगर थाने में की है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरक्षक आशीष तिर्की बलरामपुर जिले में पदस्थ है। वह बलरामपुर जिला पंचायत सीईओ के गनमैन के पद पर कार्यरत है। पूरा मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

ये खबर भी पढ़ें... Weather Update : ताबड़तोड़ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, अंधड़ चलेगी

संदिग्ध नजर आ रहा मामला

एक अप्रैल को पुलिस आरक्षक अंबिकापुर पहुंचा था और परिवार के साथ घर को ताला बंद कर गांव चला गया था। दो अप्रैल को वापस आने पर घर का ताला खुला मिला। अंदर जाने पर अलमारी में रखी सर्विस रायफल AK-47 सहित 90 नग जिंदा कारतूस और सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। इस घटना के बाद पुलिस आरक्षक ने गांधीनगर थाने में मामले की लिखित शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहली नजर में पुलिस को मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। यही वजह है कि पुलिस इसे लेकर प्रत्येक बिंदुओं पर जांच करने के बाद ही मामले में एफआईआर दर्ज करने की बात कह रही है।

ये खबर भी पढ़ें... PCC चीफ को नक्सलियों से शांति वार्ता में दिखा सरकार का प्रोपेगेंडा

FAQ

  1. पुलिस आरक्षक ने अपनी चोरी की शिकायत कब की थी और क्या चोरी गया था ?
    पुलिस आरक्षक ने 2 अप्रैल को अपनी चोरी की शिकायत गांधीनगर थाने में की थी। उसने बताया कि चोर उसके घर से सोने-चांदी के गहने, उसकी AK-47 राइफल और 90 नग जिंदा कारतूस चोरी कर ले गए थे।
  2. पुलिस को यह मामला क्यों संदिग्ध लग रहा है ?
    पुलिस को यह मामला संदिग्ध लग रहा है क्योंकि एक पुलिसकर्मी ने खुद अपने घर में चोरी होने की शिकायत की है, और इसमें ऐसी सामग्री चोरी हुई है, जो सुरक्षा से संबंधित है (जैसे राइफल और कारतूस)। इस कारण पुलिस हर पहलू की गहरी जांच कर रही है।
  3. पुलिस आरक्षक आशीष तिर्की कहां तैनात हैं और उनकी जिम्मेदारी क्या है ?
    पुलिस आरक्षक आशीष तिर्की बलरामपुर जिले में तैनात हैं और वे बलरामपुर जिला पंचायत सीईओ के गनमैन के पद पर कार्यरत हैं।

Surguja News | AK 47 | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today | सरगुजा न्यूज | सरगुजा न्यूज इन हिंदी | छत्तीसगढ़ न्यूज

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Surguja News
  • सरगुजा न्यूज
  • सरगुजा न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • AK 47
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर