पाकिस्तान की ड्रग्स रायपुर में बिक रही... 350 अकाउंट फ्रीज

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Pakistani drugs sold Raipur 350 accounts frozen
Pakistani drugs sold Raipur 350 accounts frozen

पाकिस्तान की हेरोइन रायपुर में बेचने वाले 17 आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। ये आरोपी कमल विहार इलाके को अड्‌डा बनाकर ड्रग्स बेचने का काम करते थे।

पाकिस्तान की ड्रग्स रायपुर में बेचने वाले सिंडिकेट के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आरोपियों से ड्रग्स किस-किस ने खरीदा ? इसका पता लगाने के लिए पुलिस अधिकारी अब तकनीकी जांच कर रहे हैं।

कंज्यूमर और सिंडिकेट के संपर्क में रहने वाले लोगों की पहचान करने में आसानी हो, इसलिए पुलिस अधिकारियों ने सिंडिकेट के अकाउंट में पैसे डालने वाले 350 लोगों का अकाउंट फ्रीज कराया है।


800 से ज्यादा अकाउंट्स की पहचान

पुलिस को आशंका है कि, जो लोग इन आरोपियों से ड्रग्स खरीदते थे, वे उसे आगे भी बेचते थे। जिन लोगों ने आरोपियों के अकाउंट में बड़ी रकम डाली है। उन सभी को जांच के दायरे में अफसरों ने रखा है।

जांच अधिकारियों का कहना है कि, सिंडिकेट से संपर्क रखने वाले सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। 800 से ज्यादा लाेगाें के अकाउंट्स की पहचान की गई है। जो लोग जांच के दौरान दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

सिंडिकेट से जुड़े 17 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी पाकिस्तान की हेरोइन रायपुर में बेचने वाले 17 आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। ये आरोपी कमल विहार इलाके को अड्‌डा बनाकर ड्रग्स बेचने का काम करते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये आरोपी 8 महीने से हेरोइन बेचने का कारोबार कर रहे थे।
5 बिंदुओं में समझें पूरा मामला

  • पाकिस्तान से रायपुर तक हेरोइन सप्लाई का बड़ा खुलासा
  • पुलिस ने 17 आरोपियों को अबतक गिरफ्तार किया
  • 350 बैंक खातों को फ्रीज किया गया
  • 800 से ज्यादा खातों की पहचान जांच में
  • सफेदपोश लोगों की भूमिका भी सामने आ रही है


आरोपियों के पास से पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1 करोड़ का हेरोइन भी बरामद किया था। जांच अधिकारियों का कहना है कि, आरोपियों के सिंडिकेट में कुछ सफेद पोश लोगों के जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। उनके बारे में जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में उनकी भी गिरफ्तारी होगी।

FAQ

  1. पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया है?
    अबतक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
  2. पुलिस ने कितना ड्रग्स बरामद किया?
    कार्रवाई के दौरान 1 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई।
  3. कितने बैंक अकाउंट्स जांच के दायरे में हैं?
    पुलिस ने 800 से ज्यादा खातों की पहचान की है।
पाकिस्तान की ड्रग्स रायपुर में बिक रही | Drugs | drugs connection | drugs caught | drugs case | drugs news

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • drugs caught
  • Drugs
  • ड्रग्स
  • drugs case
  • drugs news
  • drugs connection
  • पाकिस्तान की ड्रग्स रायपुर में बिक रही
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर