5 हजार करोड़ का चावल खा गए मुर्दे ...राज खुला तो होश उड़े

Marut raj | Mar 15, 2025, 14:09 IST
Share
PDS rice scam dead people Raipur the sootr
PDS rice scam dead people Raipur the sootr

PDS rice scam in the name of dead people Raipur : छत्तीसगढ़ में राशन के चावल का बड़ा घोटाला सामने आ रहा है। यह सब सरकार की नाक के नीचे यानी रायपुर जिले में चल रहा था।

PDS rice scam in the name of dead people Raipur : छत्तीसगढ़ में राशन के चावल का बड़ा घोटाला सामने आ रहा है। यह सब सरकार की नाक के नीचे यानी रायपुर जिले में चल रहा था। इसका खुलासा हुआ तो सरकार और अफसरों के होश उड़ गए। दरअसल, रायपुर में ही पांच हजार करोड़ से ज्यादा का चावल मृतकों के नाम पर बांट दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...SBI : भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से लूटपाट... मारपीट कर कैश ले गए बदमाश

केवाइसी में हुआ खुलासा

रायपुर जिले में बीते चार साल से मृत लोगों के हिस्से का खाद्यान्न उनके ही स्वजन उठा रहे हैं। इसका खुलासा राशनकार्ड के चल रही केवाइसी में हुआ है। चार साल में तकरीबन 57 अरब के चावल का उठाव हो गया है।

दरअसल, ई-केवाइसी के लिए राशनकार्ड में दर्ज सदस्यों का बायोमैट्रिक प्रमाण लिया गया था। राशनकार्ड में दर्ज सदस्य जब ई-केवाइसी कराने राशन दुकान नहीं पहुंचे तो दुकान संचालकों से उनका आधार कार्ड मांगा गया। तब जाकर स्वजन ने बताया कि ई-केवाइसी नहीं कराने वालों की मौत हो चुकी है। ऐसे सदस्यों की संख्या 2050 सामने आई है।

ये खबर भी पढ़िए...भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शराब घोटाले में ED के यहां पेशी

चार लाख लोगों ने नहीं कराई ई-केवाइसी

खाद्य विभाग के अफसरों का कहना है कि चार लाख लोगों ने अब तक ई-केवाइसी नहीं कराई है। अफसरों का कहना है कि जिनकी ई-केवाइसी नहीं होगी, उनका नाम राशन की लिस्ट से काट दिया जाएगा। ई-केवाइसी के लिए जारी की गई समय सीमा समाप्त हो गई है।

ऐसे, समझें फर्जीवाड़े का गणित

एक महीने में सात किलो चावल दिया जाता है। एक महीने में और एक माह में 2,050 सदस्यों प्रतीकात्मक के हिसाब से करीब 14 हजार 350 किलो यानी 143 क्विंटल चावल का फर्जी आहरण कर लिया गया। यह आंकड़ा चार साल में 6,888 क्विंटल प्रति सदस्य होता है। इसकी कीमत सरकारी भाव में 40 रुपए प्रति किलो है। इस तरह एक मृत व्यक्ति के नाम पर करीब दो करोड़ 75 लाख 52 हजार रुपए का चावल ले लिया गया। अब तक की जांच में मिले मृत लोगों के हिसाब से यह राशि 57 अरब के करीब हो रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

रायपुर एयरपोर्ट से इंदौर, भाेपाल सहित चार नई फ्लाइट होंगी शुरू

भिलाई का चिंदी चोर...फेमस होने के लिए पुश्तैनी काम छोड़कर शुरू की चोरी

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh PDS scam
  • छत्तीसगढ़ पीडीएस सिस्टम में गड़बड़ी
  • छत्तीसगढ़ पीडीएस सिस्टम गड़बड़ी
  • pds
  • पीडीएस
  • Chhattisgarh PDS ration scam
  • CG PDS System
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • पीडीएस चावल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच