लोगों को ऑनलाइन ऑर्डर पर मिलेगी रेत, सरकारी रेट पर घर में होगी डिलेवरी

Arun Tiwari | Apr 25, 2025, 15:34 IST
Share
People will get sand on online order, delivery will be done at home at government rate the sootr
People will get sand on online order, delivery will be done at home at government rate the sootr

रेत लोगों को सरकारी रेट पर मिलेगी। सरकार रेत ठेकेदारों और सप्लायरों की मनमानी पर लगाम लगाने जा रही है। इसके लिए खनिज विभाग एक पोर्टल तैयार कर रहा है। इस पोर्टल में रेत की सरकारी दर और उसकी उपलब्धता की जानकारी होगी।

रायपुर : आम आदमी के लिए यह खबर कुछ हद तक राहत दे सकती है। क्योंकि यह खबर उसके घर के सपने से जुड़ी हुई है। छत्तीसगढ़ में अब लोगों को सस्ती रेत मिल सकेगी और वो भी घर बैठे। इसके लिए लोगों को भटकने की जरुरत भी नहीं रहेगी। वे ऑनलाइन ऑर्डर करेंगे और रेत का वाहन उनके घर तक रेत लेकर पहुंच जाएगा। यह रेत लोगों को सरकारी रेट पर मिलेगी। सरकार रेत ठेकेदारों और सप्लायरों की मनमानी पर लगाम लगाने जा रही है। इसके लिए खनिज विभाग एक पोर्टल तैयार कर रहा है। इस पोर्टल में रेत की सरकारी दर और उसकी उपलब्धता की जानकारी होगी। इसी पोर्टल पर लोग ऑनलाइन रेत का ऑर्डर कर सकते हैं। सरकार जल्द ही ये व्यवस्था करने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें...नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से हो रही बमबारी

आम आदमी को नहीं लूट सकेंगे रेत ठेकेदार

आम आदमी के लिए सबसे बड़ा सपना होता है अपना एक घर बनाना। लेकिन घर बनाना उसके लिए बहुत महंगा सौदा होता है। घर बनाने के लिए लोहा,सीमेंट के अलावा सबसे ज्यादा जरुरत का मटेरियल होता है रेत। यह रेत उसको ठेकेदारों और सप्लायर के कारण बहुत महंगे रेट पर मिलती है। इस महंगी रेत के रेट को कुछ हद तक कम करने के लिए और ठेकेदारों और रेत सप्लायरों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए सरकार यह सारी व्यवस्था ऑन लाइन करने जा रही है। खनिज विभाग इसके लिए एक पोर्टल बना रहा है। खनिज विभाग का प्रस्ताव ये है कि रेत समेत अन्य खनिजों का आवंटन ऑनलाइन प्रणाली से किया जाए। अभी यह आवंटन नीलामी के जरिए होता है। इस नीलामी में आवेदनों की संख्या ज्यादा होती है और बोलीदार सस्ती दर भरते हैं। लॉटरी के जरिए खदान का आवंटन किया जाता है। इस प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप भी लगते हैं। सरकार को लगता है कि यह प्रक्रिया ऑनलाइन होगी तो इसमें पारदर्शिता रहेगी साथ ही सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा।

ये खबर भी पढ़ें...नकली होलोग्राम के मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच रहे कानून के लंबे हाथ

दो चरणों में होगी प्रक्रिया लागू

ये खबर भी पढ़ें...बिड़ला और बांगर के सीमेंट प्लांट की फर्जी पर्यावरण मंजूरी लेने की शिकायत

यह पूरी प्रक्रिया दो चरणों में लागू होगी। पहले चरण में खदानों के ऑनलाइन आवंटन की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए खनिज विभाग ने ऑनलाइन एप्लीकेशन तैयार कर ली है। रेत खदानों के आवेदन ऑनलाइन बुलाए जाएंगे और उनका आवंटन भी ऑनलाइन होगा। दूसरे चरण में लोगों को घर बैठे सरकारी दर पर रेत उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को सस्ती और सुलभता से रेत मिल सके इसके लिए पूरी व्यवस्था ऑनलाइन होगी। इसके लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। लोग पोर्टल पर जाकर रेत की मात्रा और खदान पर मार्क करेंगे। ऑनलाइन ही रेत मंगाने वाले को रेत की डिलेवरी का स्थान भी भरना होगा। इतना ही नही लोगों को भुगतान भी ऑनलाइन ही करना होगा। इससे लोगों को घर बैठे सरकारी रेट पर रेत मिल जाएगी।

तय होगी रेत सप्लाई की दर

ये खबर भी पढ़ें... जिला उपाध्याक्ष की हत्या में युवा कांग्रेस का जिला महासचिव गिरफ्तार

खनिज विभाग ने हर खदान के लिए एक्स माइन प्राइज निर्धारित किया है। उस पर रॉयल्टी, डीएमएफ,पर्यावरण शुल्क और अधोसंरचना शुल्क देना होगा। प्रदेश में 100-120 रुपए प्रति घन मीटर एक्स माइन प्राइज है। इसमें 60 फीसदी हिस्सा ठेकेदार को और 40 फीसदी हिस्सा सरकार को मिलता है। वहीं रेत परिवहन की दर दूरी के हिसाब से तय होती है क्योंकि ठेकेदार और सप्लायर अलग अलग होते हैँ। सरकार अब रेत परिवहन की दर तय करने पर विचार कर रहा है। यह दर प्रतिकिलोमीटर के हिसाब से तय की जाएगी। यह दर इस तरह से तय की जाएगी ताकि लोगों की जेब पर भारी न पड़े।

sand | goverment | Policy | छत्तीसगढ़ सरकार | नई पॉलिसी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • Policy
  • रेत
  • sand
  • goverment
  • नई पॉलिसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती