महादेव सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ स्थायी वारंट
Marut raj | Feb 11, 2024, 17:04 IST
महादेव सट्टा एप
ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर आईजी ने 25 हजार और एसपी 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। स्थायी वारंट जारी होने के बाद ये दोनों आरोपित पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड हो गए हैं।
रायपुर. कोर्ट ने ऑनलाइन सट्टा एप Tags : महादेव सट्टा एप यानीमहादेव बुक के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर (Saurabh Chandrakar) और रवि उप्पल(Ravi Uppal) के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया है। स्थायी वारंट जारी होने के बाद ये दोनों आरोपित पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड हो गए हैं। इधर रायपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के घर के कुर्की का आदेश चस्पा कर दिया है।
कोरबा में NGO और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का होगा सम्मान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके पहले दुर्ग रेंज के आइजी राम गोपाल गर्ग और एसपी जितेंद्र शुक्ला ने आरोपित सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर इनाम घोषित किया है। आइजी ने 25 हजार और एसपी 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। दोनों अधिकारियों द्वारा इनाम घोषित किए जाने के बाद अब न्यायालय ने भी दोनों आरोपितों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया है। इसके बाद अब पुलिस ने इनकी पतासाजी के लिए अपनी कार्रवाई शुरू की है।
चुनाव के पहले लागू होगा CAA, भाजपा को कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा फंडिंग
दुबई में होने की जानकारी
CM हाउस में हुई विधायक दल की बैठक में लिए अहम फैसले, पार्टी बोली- कांग्रेस के प्रमुख नेता बीजेपी में आना चाहे तो संपर्क करें
आम चर्चाओं में दोनों आरोपितों के दुबई में होने की जानकारी मिली है, लेकिन इनके बारे में अधिकृत रूप से कोई भी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। लिहाजा अब पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपितों के बारे में पुख्ता जानकारी देने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
ईडी कर रही तलाश
महादेव बुक से आनलाइन सट्टा खिलाने के मामले में ईडी पहले ही इन आरोपितों की तलाश कर रही है। आरोपितों पर सट्टा के रुपयों को हवाला के माध्यम से मनी लांड्रिंग करने का आरोप है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
PM मोदी का चुनाव अभियान झाबुआ से, BJP का आदिवासी अंचल पर फोकस
महादेव बुक प्रमोटर रवि उप्पल के बारे में कुछ दिन पहले एक खबर आई थी कि उसे दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। रवि उप्पल की तरह ही सौरभ चंद्राकर के बारे में भी खबर आई थी कि उसे श्रीलंका में गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन यह महज एक अफवाह ही साबित हुई।(saurbh-cndraakr | rvi-uppl)
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari