पुलिस अफसर फोनपे से ले रहे रिश्वत की राशि

Krishna Kumar Sikander | May 10, 2025, 13:02 IST
Share
Police officers are taking bribe money through PhonePe the sootr
Police officers are taking bribe money through PhonePe the sootr

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की यातायात पुलिस ने वाहन मालिक को भी चूना लगाया है और सरकार को भी। दोनों से रिश्वत ले लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि फोनपे से अवैध वसूली पहले भी देखा गया है। हर बार मामला दबा दिया जाता है।

युवक दीपक कंवर अपनी चारपहिया वाहन यानी छोटा हाथी पर कुछ महिलाओं को लेकर शादी समारोह में भाग लेने नेवसा नवापारा जा रहे थे। इस दौरान मेनरोड कुर्रीपारा-सारबहरा के पास यातायात पुलिस ने उन्हें रोक लिया और ओवरलोडिंग की बात कहते हुए 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी। बात 5 हजार पर तय हुई, मगर दीपक के पास नकद नहीं थे। यह सुनकर यातायात पुलिस ने फोन का स्कैनर खोला और कहा कि इसमें ट्रांसफर कर दो। दीपक ने भी 5 हजार रुपये फोनपे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। मगर, उसने चालान केवल 500 रुपये का थमाया।

ये खबर भी पढ़ें... इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले जल्दी जमा करें दस्तावेज, अकाउंट में आने वाले है पैसे

वाहन मालिक और सरकार दोनों से रिश्वत

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की यातायात पुलिस ने वाहन मालिक को भी चूना लगाया है और सरकार को भी। यातायात पुलिस ने वाहन मालिक और सरकार दोनों से रिश्वत ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के विरुद्ध बिलासपुर आईजी और पुलिस अधीक्षक से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पहला मामला नहीं है। फोनपे से अवैध वसूली पहले भी देखा गया है। हर बार मामला दबा दिया जाता है। इसलिए लिखित शिकायत की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... 48 करोड़ का भूमिकांड: दलाल हरमीत सिंह खनूजा न्यायिक हिरासत में

नकद नहीं है तो कोई बात नहीं फोनपे से दो

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में यातायात पुलिस ने घूस लेने का नया तरीका निकाला है। आपके पास रिश्वतखोरी की राशि नहीं है तो कोई बात नहीं है, क्योंकि पुलिस अब रिश्वत की राशि फोनपे से ले रही है। यह मामला सामने आने के बाद यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए बिलासपुर आईजी और जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें... भारत पाकिस्तान के बीच तनाव... पुलिसकर्मियों की समर वेकेशन पोस्टपोन

त्वरित जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

सड़कों पर यातायात नियमों का पालन वाहन चलाना इतना आसान है। यातायात के 100 से
नियम आपको चालान देने के लिए विवश कर देंगे। ओम प्रकाश ने इस घटना की सूचना देते हुए पुलिसकर्मियों पर त्वरित जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फोनपे से अवैध वसूली पहले होती रही है। शिकायत के बावजूद लेकिन हर बार मामला दबा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में बनेगा देश का पहला ट्राइबल रिसर्च पार्क, मिलेंगे कई फायदे...

Officers | Bribe | money | PhonePe | Gaurela-Pendra-Marwahi | CG News | पुलिस अफसर | फोनपे ट्रांजेक्शन | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही न्यूज़ | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही न्यूज़
  • Bribe
  • रिश्वत
  • police
  • फोनपे ट्रांजेक्शन
  • money
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • Officers
  • Gaurela-Pendra-Marwahi
  • PhonePe
  • पुलिस अफसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच