तीन सीनियर IPS ऑफिसर्स को मिलेगा प्रमोशन, अगले कैबिनेट में मिल सकती है मंजूरी

VINAY VERMA | May 23, 2026, 19:31 IST
Share
police-special-dg-posts-promotion-2026
police-special-dg-posts-promotion-2026

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में लंबे समय से लंबित IPS अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया अब तेज हो गई है। राज्य सरकार स्पेशल DG के तीन नए पद सृजित करने की तैयारी में है, जिससे 1994 से 1996 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारियों को प्रमोशन मिल सकता है।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में लंबे समय से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया अब आगे बढ़ती दिख रही है। राज्य सरकार पुलिस विभाग में स्पेशल डीजी के तीन नए पद सृजित करने की तैयारी में है। आगामी कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो जाएगा।

30 साल की सेवा पूरी होने का मिला लाभ

UPSC के नियमों के मुताबिक 30 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले IPS अधिकारी DG रैंक के लिए पात्र हो जाते हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 से 1996 बैच के तीन अधिकारियों ने जनवरी 2026 में यह अवधि पूरी कर ली है। इनमें 1994 बैच के शिवराम प्रसाद कल्लूरी, 1995 बैच के प्रदीप गुप्ता और 1996 बैच के विवेकानंद सिन्हा शामिल हैं।

IPS officers Special Dg promotion
IPS officers Special Dg promotion

PHQ में संभाल रहे अहम जिम्मेदारी

तीनों वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल पुलिस मुख्यालय में अलग-अलग शाखाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लंबे समय से इनकी पदोन्नति लंबित थी। विभाग में डीजी रैंक के पद सीमित होने के कारण प्रमोशन अटका हुआ था। अब सरकार नए पद बनाकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की तैयारी में है।

DG रैंक के केवल चार पद स्वीकृत

वर्तमान में राज्य में डीजी रैंक के केवल चार पद स्वीकृत हैं। इन पदों पर डीजीपी अरुण देव गौतम, डीजी पुलिस हाउसिंग कॉर्पाेरेशन पवन देव, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता और जीपी सिंह कार्यरत हैं। कोई पद खाली नहीं होने से वरिष्ठ एडीजी अधिकारियों का प्रमोशन रुका हुआ था।

सरकार खत्म करेगी प्रमोशन का गतिरोध

सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार पुलिस विभाग में पदोन्नति को लेकर स्थायी और स्पष्ट नियम बनाने पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि स्पेशल डीजी के नए पद बनने के बाद भविष्य में वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति में बाधा नहीं आएगी। इससे विभागीय असंतोष भी कम होगा।

कांग्रेस सरकार ने रद्द किए थे प्रमोशन

दरअसल स्पेशल डीजी पद को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। वर्ष 2017 और 2018 में तत्कालीन सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों संजय पिल्ले, मुकेश गुप्ता और आरके विज को स्पेशल डीजी पद पर पदोन्नत किया था। लेकिन 2018 में सत्ता परिवर्तन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताते हुए प्रमोशन रद्द कर दिए थे। तीनों अधिकारियों को वापस एडीजी रैंक में भेज दिया गया था।

साय सरकार ने फिर शुरू की प्रक्रिया

अब विष्णु देव साय सरकार ने 29 अप्रैल 2026 को पूर्ववर्ती फैसले को पलटते हुए स्पेशल DG नियुक्ति प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद तीनों वरिष्ठ अधिकारियों को जल्द पदोन्नति मिल सकती है।

यह खबरें भी पढ़ें...

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं बस्तर आईजी सुंदरराज, NIA में बड़ी जिम्मेदारी की चर्चा

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे आईपीएस संतोष सिंह

एडीजी संजीव शमी स्पेशल डीजी बने, पवन कुमार श्रीवास्तव को अतिरिक्त प्रभार

पोस्टिंग से नाखुश एमपी के तीन आईएएस अधिकारियों ने मांगी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति

Tags:
  • कैबिनेट बैठक
  • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग
  • साय सरकार
  • स्पेशल डीजी
  • अधिकारियों की पदोन्नति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती