राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास से पहले लगेगी सीएस की क्लास, उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को देंगे सीख

VINAY VERMA | Nov 08, 2025, 20:26 IST
Share
president in Cg
Photograph: (the sootr)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। उनके इस दौरे से पहले, मुख्य सचिव ने 11 नवंबर को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में अधिकारियों को जिम्मेदारियां और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।

RAIPUR.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ आने वाली हैं। राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास से पहले सीएस ने अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। 11 तारीख को नवा रायपुर में आयोजित इस बैठक में सीएस अधिकारियों से तैयारियों को जायजा लेंगे।

इसके अलावा सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, सांस्कृति कार्यक्रमों सहित आवश्यक व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा भी करे प्रवास के मद्देनजर जिम्मेदारियां भी बाटेंगे। जिससे राष्ट्रपति के दौरे में कोई व्यवधान न हो।

यह खबरें भी पढ़ें..

खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! गुजरात से छत्तीसगढ़ कैप्सूल तस्करी का पर्दाफाश, हजारों कैप्सूल के साथ 6 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वकील ने अरपा नदी में कूदकर दी जान, प्रेमिका की सगाई होने से था टेंशन में

बैठक में ये अधिकारी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील द्वारा ली जा रही बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव आदिम जाति विभाग, राज्यपाल के सचिव, सचिव उर्जा विभाग, सचिव लोकनिर्माण विभाग, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग, आयुक्त सरगुजा संभाग, अति. पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, आयुक्त जनसंपर्क, कलेक्टर जिला सरगुजा, पुलिस अधीक्षक सरगुजा, एयरफोर्स इंचार्ज छत्तीसगढ़, प्रमुख अभियंता लोकनिर्माण विभाग, महाप्रबंधक बीएसएनएल एवं राज्य शिष्टाचार अधिकारी छत्तीसगढ़ शामिल होंगे।

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

20 नवबंर को भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सरगुजा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंबिकापुर आएंगी। वे 20 नवंबर 2025 को अंबिकापुर पहुंचेंगी और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

यह खबरें भी पढ़ें..

रायपुर में आज से नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग: 9 साल की ऐलिना से लेकर देशभर के राइडर्स दिखाएंगे स्पीड और स्टंट का कमाल

छत्तीसगढ़ में SIR पर बवाल: सांसद बृजमोहन ने कहा- रायपुर में 1 लाख फर्जी वोटर, बैज बोले- अपनी ही पोल खोल रही भाजपा

दो दिवसीय होगा भव्य आयोजन

अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में 19 और 20 नवंबर को दो दिन का जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपरा, संस्कृति और गौरव का प्रदर्शन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी और प्रदेश के जनजातीय समुदायों से सीधे संवाद भी करेंगी।

Tags:
  • जनजातीय गौरव दिवस
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज