प्रिया अग्रवाल हेब्बर का बालको दौरा रद्द, वेदांता हादसे पर जताई संवेदना

Harrison Masih | Apr 15, 2026, 17:58 IST
Share
priya-agarwal-hebbar-balco-visit-cancelled-vedanta-plant-blast
priya-agarwal-hebbar-balco-visit-cancelled-vedanta-plant-blast

हिंदुस्तान जिंक की अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल हेब्बर का बालको दौरा रद्द हो गया है। प्रिया अपने दौरे में सक्ती भी आने वालीं थीं। उन्होंने वेदांता लिमिटेड के छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक गतिविधियों के बीच एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम अचानक स्थगित हो गया। प्रिया अग्रवाल हेब्बर, जो हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की अध्यक्ष हैं, का दो दिवसीय बालको ((BALCO) दौरा रद्द कर दिया गया है। प्रिया अग्रवाल हेब्बर अपने दौरे में सक्ती वेदांता पावर प्लांट भी आने वालीं थीं।

परियोजनाओं की समीक्षा का था कार्यक्रम

सूत्रों के अनुसार, उनका यह दौरा संयंत्र की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से तय किया गया था। कार्यक्रम के तहत वे विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करने, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने और उत्पादन व विस्तार योजनाओं पर चर्चा करने वाली थीं। इसके अलावा उनका वेदांता लिमिटेड के सक्ती स्थित पावर प्लांट का भी दौरा प्रस्तावित था।

हालांकि, अंतिम समय में कार्यक्रम में बदलाव के चलते इस दौरे को स्थगित करना पड़ा। अब इस यात्रा की नई तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

वेदांता हादसे पर जताई संवेदना

इसी बीच, वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हाल ही में हुए हादसे को लेकर प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

वेदांता समूह में महत्वपूर्ण भूमिका

प्रिया अग्रवाल हेब्बर, अनिल अग्रवाल की बेटी हैं और वर्तमान में वेदांता समूह में अहम जिम्मेदारियां निभा रही हैं। साल 2013 में वे कंपनी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में शामिल हुईं और तब से समूह के विभिन्न रणनीतिक फैसलों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

वे हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के साथ-साथ वेदांता समूह की अन्य इकाइयों में भी नेतृत्व की भूमिका में हैं। परिवार में हुए बदलावों के बाद समूह की जिम्मेदारी उनके कंधों पर और बढ़ गई, जिसे वे निरंतर संभाल रही हैं। अग्निवेश अग्रवाल के निधन के बाद वेदांता ग्रुप की की जिम्मेदारी प्रिया अग्रवाल के कंधों पर है।

आगे की रणनीति पर नजर

दौरा भले ही स्थगित हो गया हो, लेकिन उद्योग जगत की नजर अब इस बात पर टिकी है कि नई तारीख कब तय होती है और वे बालको व अन्य परियोजनाओं की समीक्षा कब करती हैं। यह दौरा कंपनी की भविष्य की रणनीति और निवेश योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

ये खबरें भी पढ़ें...

वेदांता प्लांट ब्लास्ट में अब तक 17 की मौत, मृतकों के परिवार को 35 लाख, घायलों को 15 लाख देगी कंपनी

वेदांता प्लांट हादसा ; 17 मौतों पर प्रदेश में सियासी भूचाल, कांग्रेस ने कहा- यह हादसा नहीं, हत्या है

छत्तीसगढ़ में उद्योग ले रहे जान, 3 साल में 296 मजदूरों की मौत, वेदांता हादसे ने फिर उठाए सुरक्षा पर सवाल

vedanta plant blast: कैसे हुआ वेदांता पावर प्लांट में हादसा, जिसने ली 10 की जान, देखें वीडियो में

Tags:
  • वेदांता पावर प्लांट
  • vedanta plant blast
  • वेदांता प्लांट हादसा
  • प्रिया अग्रवाल हेब्बर
  • हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड
  • BALCO
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google