CG में पहली बार होगा PRSI कॉन्फ्रेंस, CM समेत कई मंत्री होंगे शामिल

Kanak Durga Jha | Dec 18, 2024, 15:41 IST
Share
PRSI conference in Chhattisgarh CM ministers participate
PRSI conference in Chhattisgarh CM ministers participate

PRSI Conference In Chhattisgarh : पीआरएसआई के तीन दिवसीय जनसंपर्क आयोजन की शुरुआत होने जा रही है। पीआरएसआई का ये कॉन्फ्रेंस 20 से 22 दिसंबर तक होगा।

पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी आफ इंडिया के तीन दिवसीय जनसंपर्क आयोजन की शुरुआत होने जा रही है। पीआरएसआई का ये कॉन्फ्रेंस 20 से 22 दिसंबर तक होगा। इस बार रायपुर 46वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन की मेजबानी करेगा। पीआरएसआई रायपुर के चैयरमेन डॉ शाहिद अली ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार जनसंपर्क के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कांफ्रेंस का आयोजन सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक के नेतृत्व में होने जा रहा है।

RSS हर घर से मांग रही एक थाली, 1 लाख की है जरुरत

मंत्री, राजयपाल समेत ये होंगे शामिल

कांफ्रेंस में तकनीकी सत्रों का उद्घाटन पूर्व मंत्री व सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री व माननीय विधायक अजय चंद्राकर द्वारा होगा। कांफ्रेंस के दूसरे दिन ही जनसंपर्क के क्षेत्र में महत्वपूर्ण एवार्ड सेरेमनी के मुख्य अतिथि माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू होंगे। कौशल विकास से संबंधित विशेष सत्र की अध्यक्षता हेतु माननीय मंत्री केदार कश्यप आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम समापन समारोह एवं एवार्ड सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल मेन डेका एवं गेस्ट आफ आनर उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे।

SBI के 4 ब्रांच ऑफिसर गिरफ्तार, सभी ने मिलकर कर दिया बड़ा कांड

अनुराग बसु समेत इन्हें मिलेगा अवार्ड

चैयरमेन डॉ शाहिद अली ने बताया कि छत्तीसगढ़ पब्लिक रिलेशन्स प्राइड अवार्ड वरिष्ठ पत्रकार डॉ हिमांशु द्विवेदी, प्रो. डॉ आलोक कुमार चक्रवाल, कुलपति, पद्मश्री डॉ भारती बंधु, कबीर गायन, श्री अनुराग बसु फिल्म डायरेक्टर एवं डॉ कीर्ति सिसोदिया, लोकप्रिय एंकर अनस्क्रिप्टेड जिंदगी के लिए प्रदान किया जाएगा।

डॉ अली ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इस जनसंपर्क आयोजन में हिस्सा लेने देशभर से लगभग दो सौ से अधिक जनसंपर्क, मीडिया प्रोफेशनल्स, इंड्रस्ट्रीज, सरकारी व गैर-सरकारी उपक्रमों के लोगों की भागीदारी होगी। होटल बेबीलोन इंटरनेशनल वीआईपी रोड में आयोजित होने वाले इस समारोह को जनसंपर्क के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 25 से अधिक विषय विशेषज्ञों को विभिन्न सत्रों के वक्ता होंगे। डॉ शाहिद अली ने बताया कि रायपुर 46वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन का आयोजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जाकिर हुसैन ने आखिरी कॉन्सर्ट में तबले पर बजाया शिव का डमरू, सुनें

जानिए पीआरएसआई के बारे में....

पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), 1958 में स्थापित, देश में पीआर पेशेवरों का राष्ट्रीय संघ है। इसका उद्देश्य नैतिकता और व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए एक रणनीतिक प्रबंधन कार्य के रूप में जनसंपर्क को बढ़ावा देना है। पहला अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन 21 अप्रैल, 1968 को दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसने भारत में पेशेवर जनसंपर्क प्रथाओं की ओर एक ऐतिहासिक बदलाव को चिह्नित किया। अपनी स्थापना के बाद से, पीआरएसआई ने 45 राष्ट्रीय सम्मेलनों का सफलतापूर्वक आयोजन किया है।

चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • PRSI function in chhattisgarh
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...