LIC की तरह टिकेगी घोटाले की सजा, पीढ़ियों को भी करना होगा भुगतान

Kanak Durga Jha | Dec 03, 2024, 10:11 IST
Share
punishment for scam remain life as well as after life
symbolic image

Chhattisgarh Govt : अब घोटाले की सजा एलआईसी की तरह टिकेगी। घोटाला करने वाले सरपंच, उप सरपंच और पंच की पीढ़ियों को भी गबन किए हुए पैसों का भुगतान करना होगा।

अब घोटाले की सजा एलआईसी की तरह टिकेगी। घोटाला करने वाले सरपंच, उप सरपंच और पंच की पीढ़ियों को भी गबन किए हुए पैसों का भुगतान करना होगा। ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों में हेरा-फेरी और सरकारी धन का गबन करने वाले अब नहीं बक्शे जाएंगे। घोटालेबाजों के मौत के बाद सरकार उनके बच्चों से वसूली की जाएगी।

SBI ब्रांच मैनेजर 40 हजार के देशी मुर्गे खा गए फिर भी नहीं दिया लोन...

45 गांवों के सरपंचों ने किया घोटाला

भिलाई के 45 गांवों के सरपंचों ने लाखों का घोटाला किया है। विकास कार्य के नाम पर सरपंचों ने 46 लाख रुपए गबन कर लिए। बता दें कि इनमें से करीब 26 लाख रुपए की वसूली हो चुकी है। वहीं 20 लाख रुपए अब भी बकाया है। इस घोटाला मामले में कई केस 20- 25 साल पुराने हैं। कई सरपंचों की तो मौत भी हो चुकी है लेकिन, प्रशासन उनके वारिसों से वसूली कर रही है।

छत्तीसगढ़ की महतरियों के खाते में आज आएंगे 1000 रुपए

वारिस कर रहे भुगतान

दादा-पिता की काली कमाई का बोझ उनके वारिस उठा रहे हैं। सरपंचों द्वारा किए गए घोटाले का भुगतान उनके बच्चे कर रहे हैं। जिला प्रशासन पिता व दादा द्वारा किए गए घोटाले की रकम जमा करने उनके वारिसों को नोटिस भेज रहा है। कई को तो कुर्की वारंट भी जारी हो चुका है। खम्हरिया (पाटन) के सरपंच रहे राधेश्याम कुरें ने आंगनबाड़ी और गली सीमेंटीकरण में 1,16,264 रुपए की धांधली की थी।

1,59,154 रुपए प्रभार में नहीं दिया था। बाद में 52,000 रुपए ही शासन को लौटाए। शेष रकम के लिए उनके बेटे के नाम से कुर्की वारंट जारी किया गया है। धौराभाठा के पूर्व सरपंच डोरीलाल यादव ने 59,847 रुपए और 35 क्विंटल चावल अगले सरपंच को प्रभार में नहीं दिया था। 10 साल पुराने 2014-15 के मामले में जनपद पंचायत ने उनके वारिसों की अचल संपत्ति का विवरण पटवारी से मंगाया है। उससे वसूली की जाएगी।

BJP नेता ने 3 महीने पहले लगवाई कोविडशील्ड बूस्टर डोज,हार्ट अटैक से मौत

FAQ

  1. सरपंचों और पंचों द्वारा किए गए घोटाले की वसूली किस प्रकार हो रही है?
    घोटाला करने वाले सरपंचों, उप सरपंचों और पंचों के द्वारा गबन किए गए पैसे उनकी मौत के बाद उनके वारिसों से वसूले जा रहे हैं। प्रशासन उनके बच्चों और परिवारजनों को नोटिस भेज रहा है और अचल संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
  2. घोटालों के मामले में कौन-कौन से गांव शामिल हैं?
    भिलाई के 45 गांवों के सरपंचों ने विकास कार्यों के नाम पर 46 लाख रुपए का गबन किया। इनमें से 26 लाख रुपए की वसूली हो चुकी है, जबकि 20 लाख रुपए अब भी बकाया हैं। इनमें खम्हरिया (पाटन) और धौराभाठा जैसे गांव शामिल हैं, जहां पूर्व सरपंचों द्वारा सरकारी धन और संपत्तियों का दुरुपयोग किया गया।
  3. क्या वारिस घोटाले की रकम चुकाने के लिए बाध्य हैं?
    हां, वारिसों को गबन किए गए धन का भुगतान करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। प्रशासन ने दोषी सरपंचों के वारिसों को नोटिस जारी किया है। कुछ मामलों में कुर्की वारंट भी जारी किए गए हैं ताकि घोटाले की रकम वसूली जा सके। उदाहरण के लिए, खम्हरिया के पूर्व सरपंच के बेटे पर कुर्की वारंट जारी किया गया है।
टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Chhattisgarh Government
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg government
  • Chhattisgarh Govt
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती