हसदेव के आंदोलनकारियों से नहीं मिलेंगे राहुल, AICC की सहमति, पर...

BP shrivastava | Feb 13, 2024, 09:36 IST
Share
Hasdev agitators
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लोगों से चर्चा करते हुए।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से गुजर रही है। सोमवार को यात्रा सरगुजा के तारा पहुंच गई। यह स्थल हसदेव आंदोलन स्थल से 5 किमी दूर है, लेकिन राहुल वहां के आदिवासियों से मुलाकात नहीं करेंगे।

RAIPUR. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से गुजर रही है। सोमवार को यात्रा सरगुजा के तारा पहुंच गई। यह स्थल हसदेव आंदोलन स्थल से 5 किमी दूर है, लेकिन राहुल वहां के आदिवासियों से मुलाकात नहीं करेंगे।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि, AICC चाहता है कि राहुल हसदेव जाएं, लेकिन पीसीसी का कहना है कि उनका वहां ना जाना ज्यादा सही रहेगा। वहीं यात्रा के चलते सरगुजा में सुबह से हाईवे बंद है। पुलिस ने इसके लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

राहुल के सहदेव जाने की शुरू से चर्चा


राहुल गांधी की यात्रा की रूट की घोषणा के दिन से ही यह चर्चा थी कि इसका प्रमुख पड़ाव सरगुजा होगा। हसदेव जाकर राहुल आंदोलन कर रहे आदिवासियों के साथ मुलाकात करेंगे। फाइनल रूट आने के बाद भी यह चर्चा थी कि यात्रा के दौरान यह तय होगा की राहुल हसदेव जाएंगे या नहीं।

यह खबर भी पढ़ें...न्याय यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे तो राहुल ने दिया ये जवाब, जानें

AICC की सहमति, लेकिन PCC असहमत


AICC मानती है कि छत्तीसगढ़ के लिहाज से हसदेव बड़ा सियासी मुद्दा है। यात्रा में शामिल सूत्रों के अनुसार, पीसीसी डेलिगेट्स जनवरी में हसदेव गया था वहां आदिवासियों की नाराजगी कांग्रेस पार्टी के प्रति साफ देखने को मिली थी ऐसे में राहुल के जाने से कोई नया विवाद ना हो। इसलिए पीसीसी उनके हसदेव जाने के पक्ष में नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए जिला समन्वयक नियुक्त

PCC चीफ बैज भी गए थे हसदेव


छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी राहुल की यात्रा से पहले जनवरी में हसदेव गए थे। इस दौरे के जरिए बैज यात्रा को लेकर आंदोलनकारियों के बीच माहौल बनाना चाहते थे। वहां आदिवासियों ने कांग्रेस सरकार की गलतियों को बताया, जिसको बैज ने मंच से स्वीकार भी किया था।

ये खबर भी पढ़ें...महतारी वंदन योजना में 35 लाख 49 हजार महिलाएं शामिल, चूक गए है तो अभी भी कर सकते हैं आवेदन, जानिए पूरा प्रोसेस

विरोधाभास के कारण हसदेव दौरा टला


राहुल की यात्रा का रूट फाइनल होने से पहले हसदेव में यात्रा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता हसदेव पहुंचे थे। कुछ दिन आंदोलन में भी शामिल हुए, लेकिन विरोधाभास लगातार महसूस होता रहा। जिसके बाद पार्टी नेताओं ने उनके हसदेव ना जाने पर सहमति जताई।

राहुल की यात्रा आज सरगुजा से गुजरेगी


राहुल की यात्रा जा आज तीसरा दिन है। आज यात्रा सरगुजा संभाग के जिलों से होकर गुजरेगी। राहुल अपनी यात्रा के दौरान लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं उनकी परेशानियों को सुनते नजर आ रहे हैं। हसदेव अरण्य के मुद्दे को राहुल लगातार उठाते रहे हैं और अपने हर भाषण में इसका जिक्र करते रहे हैं।

अंबिकापुर में आमसभा आज दोपहर में


सरगुजा जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाले तीन प्रमुख नेशनल हाइवे और बनारस स्टेट हाइवे पर आवागमन घंटों बंद रहेगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार सुबह शिवनगर से रवाना हुई। उदयपुर लखनपुर, होते हुए अंबिकापुर पहुंचेगी। न्याय यात्रा की आमसभा अंबिकापुर में दोपहर दो बजे से आयोजित है।

Tags:
  • राहुल गांधी
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि

By Jageshwar prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला

By Arun Tiwari

कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम

By Arohi Raj

मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम
भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?

By Manya Jain

भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?

By Atul Dwivedi

MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?
आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर

By Jageshwar prasad

आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर
जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त